फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मुंह में पटाखा दबाकर माचिस से जला रहा था शख्स, हुआ ऐसा धमाका कि हिल गया पूरा दिमाग

Sat, 21 Feb 2026 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है। इसमें एक शख्स की बेवकूफाना हरकत देखने को मिल रही है। दरअसल, अपने मुंह में पटाखा दबाकर माचिस से जला रहा है। 
विज्ञापन
मुंह में पटाखा दबाकर माचिस से जला रहा था शख्स, हुआ ऐसा धमाका कि हिल गया पूरा दिमाग - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cracker Burst In Mouth Video: सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों के अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। अब एक शख्स का मुंह में पटाखा रखकर जलाने का वीडियो सामने आया है। एक शख्स अपनी जिद में बेवकूफाना हरकत करता दिख रहा है। पहली बार वो पटाखा जलाता है, तो बच जाता है, लेकिन दोबार फिर वही गलती करता है और फिर उसको ऐसा झटका लगता है कि वो हिल जाता है। 

विज्ञापन


किसी को भी कभी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। लोगों को कभी भी पटाखों के साथ बिल्कुल रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस वीडियो को देखकर आप भले ही हंस सकते हैं, लेकिन ऐसा करना बेहद डरावना है। किसी को भी ऐसी गलती करना भारी पड़ सकता है। यह बेहद खतरनाक होता है और गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स मुंह में पटाखे को कुछ ऐसे रखता है, जैसे वह सिगरेट हो।

सिगरेट पीना जानलेवा है, लेकिन मुंह में पटाखे को सिगरेट की तरह रखकर जलाना तुरंत जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा होता है। लेकिन वीडियो बनवाने के लिए या कूल दिखाने के चक्कर में बंदा मुंह में पटाखे को सिगरेट की तरह रखता है। लेकिन एक बार वह उसे जलाने की कोशिश करता है, तो बच जाता है। लेकिन दोबारा जैसे ही पटाखे पर माचिस से वह आग लगाता है, तुरंत जोर का धमाका होता है और वो हिल जाता है। उसके होंठ पर भी चोट लग जाती है।
विज्ञापन





Viral: दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो 

इस दौरान वीडियो बना रहे शख्स लाइव कमेंट्री करते हुए गाना गाते हुए हंसने लगते हैं। फिर बंदा अपना मुंह पोछते हुए उनसे कैमरा बंद करने के लिए कहता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि बंदे को अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक शख्स ने लिखा है- चौबे चले छब्बे बनने, दुबे बनके लौटे। यह वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है। 

Optical Illusion: बाज जैसी तेज निगाह वाले ही खोज पाएंगे छिपा दिल, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म शेयर कर रहे हैं। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है। कभी किसी व्यक्ति को भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे जान भी खतरे में पड़ सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें