फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों की जगह अब हाथों में मशीन लगाएगी मेहंदी! नौकरी बनाम तकनीक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

Fri, 11 Sep 2026 05:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथ पर बेहद बारीकी से मेहंदी लगाने वाली एक मशीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन
हाथ में मेहंदी डिजाइन बनाती मशीन - फोटो : @hvgoenka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहंदी का डिजाइन बनाती मशीन का वायरल वीडियो: मेहंदी सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि कई भारतीय परंपराओं और समारोहों से भी जुड़ी हुई है। भारत में शादी और त्योहारों जैसे खास मौकों पर हाथों में मेहंदी लगवाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। खास अवसरों पर लोग मेहंदी आर्टिस्ट को बुलाते हैं, जो अपनी कला और घंटों की मेहनत से हाथों पर खूबसूरत और बारीक डिजाइन तैयार करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने मशीनों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। 

विज्ञापन



चलती ट्रेन से गिरी महिला, खचाखच भरी मुंबई लोकल का वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपना हाथ एक मशीन के अंदर रखती नजर आ रही है। इसके बाद मशीन कुछ ही समय में उसके हाथ पर मेहंदी का बारीक और आकर्षक डिजाइन बनाना शुरू कर देती है। आमतौर पर मेहंदी आर्टिस्ट को हाथ की बनावट, ग्राहक की पसंद और मौके के हिसाब से डिजाइन तैयार करना पड़ता है। लेकिन वायरल वीडियो में मशीन यह पूरा काम खुद ही करती नजर आ रही है। यही बात इस वीडियो को खास बना रही है और लोगों को हैरान भी कर रही है।

विज्ञापन



देखें वीडियो-
 
मेहंदी मशीन ने नौकरियों पर बढ़ाई चिंता
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- Some more jobs gone। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई। सवाल यह है कि अगर मशीनें इंसानों की जगह ऐसे काम भी करने लगेंगी, तो आने वाले समय में लोगों की नौकरियों पर इसका कितना असर पड़ेगा। 


नया iPhone खरीदने के नहीं थे पैसे! शख्स ने 17 Pro को ही बना दिया 18 Pro, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग


एक दिन के लिए टीचर बनने को लेकर बच्चों ने कही मन की बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

मेहंदी मशीन के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो असली मशीन का नहीं, बल्कि AI से बनाया गया हो सकता है, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि, वे मशीन के बजाय इंसान से मेहंदी लगवाना ज्यादा पसंद करेंगे। 



नोट: फिलहाल इस वीडियो के AI-generated होने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें किए गए दावों के आधार पर तैयार की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें