डॉगी की शरारत ने बिगाड़ दी बच्ची की रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची और उसके पालतू कुत्ते का मजेदार वीडियो चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची अपनी डांस रील बनाने में व्यस्त है, लेकिन तभी उसका नन्हा डॉगी ऐसी शरारत करता है कि पूरी रिकॉर्डिंग बिगड़ जाती है। इस क्यूट नोकझोंक को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
दरअसल, पहाड़ों में रहने वाली बच्ची अपनी डांस रील रिकॉर्ड कर रही थीं। उन्होंने गाना लगाया और कैमरे के सामने डांस करना शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी उनके पालतू डॉगी भी वीडियो में एंट्री हो जाती है।
डॉगी बच्ची का पायजामा खींचने लगता है। बच्ची कई बार पैर से उसे हटाने की कोशिश करती है, लेकिन शरारती डॉगी अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है। आखिरकार बच्ची का सब्र जवाब दे जाता है और वह डॉगी के पीछे दौड़ पड़ती है। इसके बाद दोनों के बीच ऐसी प्यारी नोकझोंक शुरू होती है कि डांस रील की जगह कैमरे में आसमान और जमीन नजर आने लगते हैं।
डांस रील नहीं बनी, लेकिन वीडियो हुआ वायरल
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जिस डांस को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा ऑन किया गया था, वह तो हो ही नहीं पाया, लेकिन डॉगी और बच्ची की मस्ती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर हिट बना दिया। इस पर अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, छोटी हाइट, बड़ी फाइट। वहीं एक अन्य ने कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया। कुछ लोगों का वीडियो का सबसे बेहतरीन हिस्सा बताया।