फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: 50 और 10 रुपये का नोट जोड़कर सामान लेने पहुंची बच्ची, दुकानदार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल

Tue, 25 Aug 2026 10:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 50 और 10 रुपये के नोट को टेप से जोड़कर दुकान पर सामान खरीदने पहुंचती है। 
विज्ञापन
मासूम बच्ची का अनोखा जुगाड़ - फोटो : @lakshaymehta08
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची की मासूमियत का वायरल वीडियो: बच्चों की मासूमियत अक्सर बड़ों को भी सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। जिसमें एक छोटी बच्ची 50 और 10 रुपये के नोट को टेप से जोड़कर दुकान पर सामान खरीदने पहुंचती है। सामान खरीदने के लिए उसने जिस मासूम अंदाज में पैसे दिए, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। 

विज्ञापन


वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची दुकान के काउंटर पर खड़ी होकर दुकानदार को पैसे देती है। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कैमरा जैसे ही उसके हाथ में मौजूद नोटों को करीब से दिखाता है, बच्ची की मासूमियत सामने आ जाती है। दरअसल, बच्ची के हाथ में 60 रुपये का कोई एक नोट नहीं, बल्कि 50 और 10 रुपये के दो नोट हैं, जिन्हें उसने टेप की मदद से आपस में चिपका रखा है।
विज्ञापन


शायद बच्ची को लगा कि दोनों नोटों को जोड़कर एक साथ देने से यह एक ही नोट जैसा दिखाई देगा और दुकानदार उसे सामान दे देगा। बच्ची के चेहरे पर नजर आ रहा आत्मविश्वास और उसकी मासूम आंखें इस पूरे वाकये को और भी प्यारा बना देती हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है कि उसे अपने इस अनोखे जुगाड़ पर पूरा भरोसा था। 


मासूम बच्ची के अनोखे जुगाड़ के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अगर सरकार इस आइडिया को सच में अपना ले और नोट पर 60 प्रिंट करने की बजाय 50 और 10 को आधा-आधा करके साथ छाप दे, तो कितना अच्छा होगा। दूसरे शख्स ने लिखा- अगर नोट सच में 30-30 के होते तो फिर 60 कैसे बनते? 


वायरल वीडियो: उज्जैन एक दुकान के उद्घाटन में पहुंचा रोबोट, लाल गमछा पहन ठुमके लगाता आया नजर


वायरल वीडियो: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें