ये तो आप जानते ही होंगे कि करोड़ों साल पहले धरती पर डायनासोर और मैमथ जैसे विशालकाय जीव-जंतु रहा रहते थे। इन विशालकायों जानवरों के अवशेष जगह-जगह मिलते रहते हैं, जिससे उनकी विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैमथ और डायनासोर के काल में विशालकाय मगरमच्छ भी रहा करते थे, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो इतने खतरनाक थे कि डायनासोर तक को मारकर खा जाते थे।