फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर सामने से आ रही थी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी, फिर जो हुआ देख कांप उठेंगे, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 25 Sep 2026 11:46 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के कन्नूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक कार रेलवे फाटक बंद होते समय रेल पटरी पर फंस गईं और सामने से ट्रेन आ रही थी। फिर जो हुआ देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 
विज्ञापन
मौत बनकर सामने से आ रही थी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी, फिर जो हुआ देख कांप उठेंगे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे फाटक बंद होते समय ज्यादातर लोग जल्दबाजी में गाड़ी से रेल पटरी पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कभी-कभी लोगों की गाड़ी रेलवे ट्रैक पर फंस जाती है। सोशल मीडिया पर केरल के कन्नूर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर रेलवे गेट बंद होने के दौरान ट्रैक पार करने की कोशिश में एक कार ट्रैक पर फंस गई। सबसे डराने वाली बात यह है कि सामने से ट्रेन भी आ रही थी। 

विज्ञापन

जान बचाने के लिए कार में सवार सभी लोग वहां से भाग निकले। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कार को लेकर ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही है। वह बार-बार एक्सीलेटर दबा रही है, लेकिन कार आगे नहीं बढ़ती है। लगातार कोशिश करने के दौरान पहियों से धुआं निकलने लगता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी दौरान पास से ट्रेन के आने आवाज सुनाई देने लगती है, लेकिन कार आगे नहीं बढ़ती है। 

जान खतरे में देख महिला और कार में मौजूद अन्य लोग तुरंत कार से बाहर निकल भाग जाते हैं और वाहन को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ देते हैं। यह घटना कन्नूर के थाझे चोव्वा रेलवे गेट पर घटी है। रेलवे गेट बंद होने के दौरान ट्रैक पर कार फंस गई थी। उस दौरान कोझिकोड की तरफ से आने वाली ट्रेन कन्नूर दा रही थी और रेलवे गेट के पास रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह घटना 23 सितंबर की है और अब वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन





देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया। इस घटना की वजह से इस रूट करीब 30 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

वीडियो: गोद में बच्चा और सिर पर ईंटों का बोझ, मां की मजबूरी देखकर भर आएंगी आंखें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें आप कार को ट्रैक पर फंसे हुए और उसके बाद वाहन सवार को वाहन छोड़ते हुए देख सकते हैं।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे गेट बंद होने से पहले ट्रैक पार करने की कोशिश में कार फंस गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें