पति के सीने पर चढ़कर पत्नी ने देखा करवा चौथ का चांद, वीडियो देखकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
- फोटो : instagram
भारत में 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देश में करवा चौथ का काफी महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की उम्र के लिए व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करने के बाद चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। सोशल मीडिया पर करवा चौथ मनाने क एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने ऐसे करवा चौथ के व्रत को पूरा किया है, वैसी पूजा शायद ही आपने देखी है।