फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील के बीचों-बीच बना भारत का वो अनोखा महल, पानी के अंदर डूबे हैं चार मंजिल

Wed, 15 Jul 2020 11:00 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media
भारत में ऐसी कई एतिहासिक इमारतें हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं। खासकर राजस्थान में तो ऐसी एतिहासिक इमारतों की भरमार है, जो सैकड़ों साल पुरानी हैं और कुछ तो हजारों साल। यहीं इमारतें भारत की आन-बान और शान भी कहलाती हैं और विरासत भी। आज हम आपको एक ऐसी ही विरासत से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे बने तो 221 साल हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी उसी शान से खड़ा है, जैसा पहले था। 
विज्ञापन

2 of 5
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media
भारत की इस अद्भुत एतिहासित विरासत का नाम है 'जल महल', जो जयपुर में है। असल में यह एक महल है। जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने 1799 ईस्वी में करवाया था। इस महल के निर्माण से पहले जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media
अरावली पहाड़ियों के गर्भ में स्थित जल महल को मानसागर झील के बीचों-बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था। राजा अपनी रानी के साथ खास वक्त बिताने के लिए इस महल का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा राजसी उत्सवों पर भी महल का इस्तेमाल होता था। 

4 of 5
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media
पांच मंजिला इस जल महल की सबसे खास बात ये है कि इसका सिर्फ एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है जबकि बाकी के चार मंजिल पानी के नीचे हैं। यही वजह है कि इस महल में गर्मी नहीं लगती। इस महल से पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। खासकर चांदनी रात में तो झील के पानी में स्थित यह महल बेहद ही खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जल महल के नर्सरी में एक लाख से भी ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं, जिनकी दिन-रात रखवाली होती रहती है और इस काम में करीब 40 माली लगे हुए हैं। यह नर्सरी राजस्थान का सबसे उंचे पेड़ों वाला नर्सरी है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए भी आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें