स्लोवाकिया यूरोप महाद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है, जो चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ है यानी इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है। उत्तर में पोलैंड, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य और ऑस्ट्रिया से घिरा यह देश 1993 में चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद बना था। इस देश से जुड़ी ऐसी कई रोचक बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आज हम आपको स्लोवाकिया से जुड़ी ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे।