फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के इस खूबसूरत और मासूम दिखने वाले जानवर के बारे में कितना जानते हैं आप?

Tue, 02 Jun 2020 10:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पांडा - फोटो : Pixabay
कूंग-फू पांडा या उस जैसी अन्य फिल्में तो आपने देखी ही होंगी, जिसमें पांडा को दिखाया गया हो। दिखने में तो ये भालू की तरह ही विशाल और गोल-मटोल से होते हैं, लेकिन इनके शरीर पर मौजूद काले धब्बे, आंखें और कान इन्हें भालू से बिल्कुल अलग बना देती हैं। इसके अलावा एक और खास बात जो इन्हें भालू से बिल्कुल अलग बनाती है, वो ये कि पांडा भालू की तरह हिंसक नहीं होते हैं। इस जानवर के बारे में कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए इन रोचक बातों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पांडा का एक झुंड - फोटो : Social media
पांडा चीन के मूल निवासी हैं। वैसे तो ये अब दुनिया के कई देशों में दिख जाते हैं, लेकिन इनका जन्मस्थान चीन ही है। इन्हें इस देश में शांति का प्रतीक माना जाता है। आज दुनियाभर में 2250 के करीब ही पांडा बचे हैं, जिनमें से तकरीबन 1850 पांडा जंगलों में रहते हैं जबकि 400 के करीब पांडा अलग-अलग जगहों पर कैद हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पांडा - फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि जन्म के समय एक पांडा के बच्चे का वजन महज 150 ग्राम ही होता है, लेकिन व्यस्क होने पर इनका वजन 150-200 किलो तक हो जाता है। इनकी लंबाई छह फीट के आसपास होती है जबकि इनका जीवन काल मात्र 20-30 साल का ही होता है। हालांकि कोई-कोई पांडा इससे ज्यादा भी जीते हैं। 

4 of 5
पांडा - फोटो : Pixabay
पांडा बहुत आलसी होते हैं। इनका अधिकतर समय खाने और सोने में ही निकल जाता है। हालांकि ये तैरने और पेड़ पर चढ़ने मे माहिर होते हैं। ये पेड़ पर ही रहना भी पसंद करते हैं और कई बार तो पेड़ों पर ही अपना घर भी बना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांस खाता हुआ पांडा - फोटो : Pixabay
पांडा के बांस खाने वाला जीव भी कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पांडा एक दिन मे 10 से 38 किलो तक बांस खा सकता है। माना जाता है कि ये अपने जीवन काल का आधा हिस्सा तो खाने में ही निकाल देते हैं। अब जाहिर है जब ये ज्यादा खाएंगे तो उसी हिसाब से मल भी करेंगे। बताया जाता है कि एक पांडा एक दिन में 20-25 किलो तक मल कर सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें