नाइजीरिया, जिसे 'फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया' या 'नाइजीरिया संघीय गणराज्य' के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिम में स्थित एक देश है। अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी 'नाइजर' के नाम पर ही इस देश का नाम नाइजीरिया रखा गया है। माना जाता है कि यहां सभ्यता की शुरुआत ईसा पूर्व 9000 में ही हो गई थी। यहां के पुरातात्विक अभिलेखों में भी यह बात लिखी हुई है। आज हम आपको इस देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।