फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर ठाठ से फन फैलाए बैठा था सांप, तभी आ गया नेवला और कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो

Sat, 31 May 2025 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप सड़क के बीच फन फैलाकर बैठा होता है। तभी अचानक एक नेवला पीछे से आता है और सांप की गर्दन पर झपट्टा मारता है। सांप खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करता है, लेकिन नेवला पूरी ताकत और तेजी से उस पर लगातार वार करता रहता है।
विज्ञापन
सांप और नेवले की लड़ाई - फोटो : एक्स@Arhantt_pvt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप और नेवले की दुश्मनी की कहानियां हमने बचपन से सुनी हैं। जब ये दोनों आमने-सामने आते हैं, तो उनके बीच एक घमासान युद्ध छिड़ जाता है। कहा जाता है कि ये एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते और जैसे ही मौका मिले, एक-दूसरे की जान लेने में पीछे नहीं हटते। इस टकराव की कई वजहें बताई जाती हैं। एक आम तौर पर माना जाता है कि नेवला सांप को इसलिए मार देता है ताकि वह उसके बच्चों को नुकसान न पहुंचा सके। वहीं सांप खुद की जान बचाने के लिए संघर्ष करता है। हाल ही में इस सदियों पुरानी दुश्मनी का एक और उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जहां एक सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग अपनी स्टोरीज पर और अपने दोस्तों के साथ खूब शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप सड़क के बीच फन फैलाकर बैठा होता है। तभी अचानक एक नेवला पीछे से आता है और सांप की गर्दन पर झपट्टा मारता है। सांप खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करता है, लेकिन नेवला पूरी ताकत और तेजी से उस पर लगातार वार करता रहता है। अंत में नेवला सांप को चित्त कर देता है। यह पूरा सीन सड़क किनारे खड़े लोगों द्वारा देखा जा रहा होता है, जो इस मुकाबले को हैरानी से देख रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी जीत नेवले की होती है।



नेवले के आगे नहीं टिक पाया सांप
अब सवाल उठता है कि इतना जहरीला होने के बावजूद सांप नेवले के आगे क्यों नहीं टिक पाता? इसका कारण नेवले की अनोखी शारीरिक बनावट है। उसके शरीर में ऐसे रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं जो सांप के जहर को बिना किसी काम का कर देते हैं। इसी वजह से अगर सांप उसे काट भी ले, तब भी जहर उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाता। यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर ‘@gharkekalesh’ नामक पेज से साझा किया गया है। हालांकि इसकी लोकेशन अभी स्पष्ट नहीं है। महज 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस क्लिप पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, किसी ने इसे 'कुदरती युद्ध' कहा, तो किसी ने 'न खत्म होने वाली दुश्मनी'। वीडियो सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें