फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रील बनाते समय महिला इन्फ्लुएंसर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Mon, 28 Apr 2025 08:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी सुरवसे ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर रील शूट करते समय उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को दिखाया गया है।
विज्ञापन
रील बनाते समय महिला इन्फ्लुएंसर के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत - फोटो : Instagram/i_mansi_21
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी सुरवसे ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर रील शूट करते समय उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को दिखाया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में मानसी को एक चमकीले लाल रंग का स्लीवलेस ब्लाउज और एक सफेद रंग की कढ़ाई वाली स्कर्ट पहने हुए दिख रही है। वह सीढ़ियों पर वीडियो शूट शुरू करने से पहले अपने लुक को ठीक कर रही थीं। वीडियो में मानसी को अपने आपको तैयार करते,  मेकअप ठीक करते और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, कुछ देर बाद गुलाबी और सफेद धारीदार टी-शर्ट और नीली पैंट पहने एक आदमी सीढ़ियों पर जाते और उनको अनुचित तरीके से छूते हुए दिख रहा है।  इसके बाद मानसी ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


यहां पर क्लिक कर देखें वायरल वीडियो

World Biggest Mysteries: दुनिया के वो बड़े रहस्य, जिनके बारे में शायद ही किसी को हो पता

यह घटना एक अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर हुई, जहां पर मानसी वीडियो शूट कर रही थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह रास्ता छोड़ रही थीं, ताकि युवक आराम से निकल सके, तभी उसने उनके हाथ को छूने की कोशिश की। इस हरकत के बाद मानसी तुरंत पलटती हैं और युवक को रोकती है। थोड़ी देर बहस के बाद उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

Female Sniper: जानिए कौन थी इतिहास की सबसे खतरनाक महिला स्नाइपर, जिससे कांपती थी हिटलर की सेना

मानसी सुरावसे ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि जब वे युवक के घर वीडियो सबूत के साथ लेकर पहुंचीं, तो उसके परिवार ने सफाई दी कि उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है। लेकिन मानसी ने दावे पर सवाल उठाया है और कहा कि युवक की हरकतें जानबूझकर की गई थीं और कपड़ों से किसी के चरित्र का अंदाजा लगाना गलत है। 

Viral Video: तीन भाइयों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आखों में आ जाएंगे आंसू, लोग बोले- किसी की नजर न लगे

मानसी ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @i_mansi_21 पर पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो शख्स के परिवार को दिखाया गया तो परिवार ने उस आदमी का बचाव किया और कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें