फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का चढ़ा पारा, सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला दूसरी महिला के मारपीट कर रही है। दावा किया जा रहा है कि करवा चौथ के दिन महिला ने अपने पति को प्रेमिका साथ पकड़ लिया और उसका पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन
करवा चौथ पर पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का चढ़ा पारा, सड़क पर जमकर हुई मारपीट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी लोगों के बीच चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि शालीमार टाउनशिप के बाहर पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इसके बाद विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही घटना की वजह और उसकी वास्तविक स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर हुई। विवाद के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। इस घटना को करवाचौथ से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद से जोड़कर भी लोग चर्चा कर रहे हैं। 

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए पति के साथ मौजूद महिला की पहचान और विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी के साथ मारपीट करते हुए दिख रही है। घटनास्थल पर आसपास कुछ लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अजब-गजब: डायनासोर के छोटे कंकाल की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, नीलामी में मची होड़



करवा चौथ पर शख्स ने पुतले को ही बनाया पत्नी और ऐसे तोड़ा व्रत, लोग बोले- कुंवारों की दुनिया ही अलग है

वीडियो में दिख रही घटना के आधार पर अभी यह तय नहीं किया जा है कि विवाद की वजह क्या है और क्यों मारपीट हो रही है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना कब हुई और महिलाओं के बीच पहले से क्या संबंध था। सोशल मीडिया पर घटना को पति और दूसरी महिला से जुड़े विवाद के तौर पर पेश किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों की सही जानकारी सामने आ सकेगी। 

ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, दुकानदार दूसरी तरफ मुड़ा तो काउंटर से गायब कर दिया गहनों का डिब्बा

पुलिस का कहना है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र से संबंधित इस वीडियो को लेकर जानकारी हासिल की जा रही है। फिलहाल संबंधित थाने में घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें