फिर आ रहा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : ANI
इन इलाकों में बारिश की संभावना
आईएमडी ने संभावना जताई है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय इलाकों में कई जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। समुद्र की हालत मध्यम से उग्र और कभी-कभी बेहद उग्र होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व से दक्षिणी दिशा में 37 से 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।
फिर आ रहा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : ANI
फिर आ रहा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : ANI
फिर आ रहा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : ANI
कहां-कहां हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2-3 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 31 अक्तूबर से 6 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। ओडिशा में 3-4 नवंबर, तो वहीं कर्नाटक में 2 से 5 नवंबर तक बहुत भारी बारिश होने की संभवना है। तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की आशंका जताई गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक बारिश की संभावना है।