फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Baba: हाथों में मेहंदी और बांसुरी बजाते हुए दिखे IIT बाबा, लोगों ने ली चुटकी, पूछा- बाबा जी IPL कौन जीतेगा

Sat, 12 Apr 2025 02:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Baba New Look: हाल ही में, उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बिल्कुल नए अंदाज और लुक में नजर आ रहे हैं। IIT बाबा के इस लुक को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
IIT बाबा का नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम @kalkiworld777
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कुछ भी छुपा पाना संभव नहीं है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। हालांकि, इन वीडियो में ट्विस्ट तब आता है, जब किसी ऐसी हस्ती का वीडियो वायरल हो, जो अपने विवादों से पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। आज की इस खबर में हम बात कर रहे हैं, अभय सिंह की, जिन्हें IIT बाबा के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में, उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बिल्कुल नए अंदाज और लुक में नजर आ रहे हैं। IIT बाबा के इस लुक को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में अभय सिंह उर्फ IIT बाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन इस मामले में एक ट्विस्ट है। इस बार IIT बाबा ने न तो किसी मैच का स्कोर बताया गया, न कोई रहस्यमयी भविष्यवाणी, बल्कि बाबा जी खुले आसमान के नीचे, पहाड़ों के बीच बालकनी में बांसुरी बजाते नजर आए। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि अब हर ओर सिर्फ IIT बाबा और उनकी बांसुरी की चर्चा हो रही है।




हाथों में मेहंदी लगाए और बांसुरी बजाते दिखे बाबा
बता दें कि बाबा की यह रील केवल 70 सेकंड की है। बाबा खुद हाथ में बांसुरी लिए हुए एकदम शांत वातावरण में लीन होते नजर आ रहे हैं। बात करें उनके लुक की तो गले में कंठी-माला, माथे पर तिलक और पहाड़ी लोकेशन की खूबसूरती। इस पूरी रील को एक अलग ही आध्यात्मिक-संगीतमय रंग देती हैकाफी अलग बना देती है। बैकग्राउंड देखकर लगता है कि वो किसी होटल या होम स्टे में रुके हुए हैं, जहां प्रकृति की गोद में वह बांसुरी बजा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने दी यह जबर्दस्त प्रतिक्रिया
बता दें कि इस रील को इंस्टाग्राम हैंडल @kalkiworld777 से पोस्ट किया गया है, और यह अब तक आठ लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है और 49 हजार से ऊपर लाइक्स और 1300 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं। लेकिन आपके असली मसाला तो कमेंट सेक्शन में देखने को मिलेगा। एक यूजर ने लिखा, “बाबा जी कितनी मधुर बांसुरी बजाते हैं, मन को छू गई।” तो किसी ने तंज करते हुए कहा, “ये क्या ही बजाया है इन्होंने?” वहीं कुछ फॉलोअर्स तो इस मौके को भी नहीं चूके। एक ने पूछा, “बाबा जी, IPL कौन जीतेगा, थोड़ा बांसुरी से इशारा कर दीजिए।” और कुछ लोगों ने गुरुजी कहते हुए उनके इस नए अंदाज को नमस्कार भी भेजा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें