फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। 28 वर्षीय फिलिप्स उस मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे। वह बाउंड्री रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने बयान जारी कर फिलिप्स को लगी चोट की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुजरात ने बयान में कहा, गुजरात टाइटंस फिलिप्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'ज्यादा से ज्यादा...', धोनी को लेकर विवादित फैसले पर सहवाग का बयान; मुरली कार्तिक ने CSK पर कसा तंज
अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस का सामना शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं और वे अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी। गुजरात की टीम लगातार चार मैच जीतकर तालिका में फिलहाल शीर्ष पर है। गुजरात और लखनऊ के बीच मैच के दौरान शानदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच मुकाबले देखने मिलेगा।