फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म के पार्वती गाने पर युवकों ने किया खूबसूरत डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Thu, 03 Sep 2026 12:15 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हनुमान अंश फिल्म के जब जिद पर आ गई पार्वती गाने पर कुछ युवकों ने शानदार डांस किया है। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। 
विज्ञापन
हनुमान अंश फिल्म के पार्वती गाने पर युवकों ने किया खूबसूरत डांस - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने धूम मचा दिया है। हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम है। इसके गाने भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब इन दिनों फिल्म के जब जिद पर आ गई पार्वती (Jab Zid Pe Aa Gayi Parvati) गाने पर किए गए युवकों के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पांच युवक ने इस गाने पर बेहद शानदार डांस किया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल डांस के वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोग चुके हैं। यह डांस का वीडियो मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित एक अकादमी में शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने शानदार कोरियोग्राफी की तारीफ है, तो वहीं कुछ लोगों ने डांस पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हर गाना डांस के लिए नहीं होता है। 

युवकों ने नंगे पांव किया डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी पांच लड़कों ने सफेद रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी है। यह फिल्म नीम करौली बाबा पर बनाई धार्मिक फिल्म बनाई है और इस गाने में भगवान का नाम है, इसलिए युवकों ने नंगे पांव डांस किया है। डांस के लिए बैकग्राउंड के चुनाव और लाइटिंग की लोग हर कोई तारीफ कर रहा है। डांस के दौरान युवकों ने भगवान नटराज की आकृति बनाई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा

विज्ञापन

 

खेत की पगडंडियों पर लड़की ने देसी अंदाज में किया डांस, झुमका झुलनिया गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस डांस के वीडियो को शेयर किया गया है। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवकों द्वारा किया गया डांस काफी शानदार है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। 

वीडियो: नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

लोगों की प्रतिक्रियांएं

एक शख्स ने लिखा है कि आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस भाई लोग, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि कोई भाई इसमें कोई शक नहीं है कि आप एक अच्छे डांस हैं, लेकिन हर गाना डांस के लिए नहीं होता है। कुछ गाने दिल से महसूल करने के लिए होते हैं। मैं आशा करता हूं कि आप समझते हैं। कुछ भी हो डांस अच्छा है। एक महिला ने लिखा है कि मुझे भी सिखा दो इस गाने की मैं दीवानी हूं। एक अन्य ने लिखा है माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें