Viral Video: बच्चों की पढ़ाई और उनकी मासूमियत दोनों ही उनके बचपन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पढ़ाई बच्चों के विकास के लिए जरूरी है, पढ़ाई का दबाव उतना ही होना चाहिए जितना की उनके लिए बोझ न बने। बच्चों की मासूमियत अनमोल होती है, और हमें इसे बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्हें खेलने, हंसने और मौज-मस्ती करने का समय मिलना चाहिए।
सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है, तो कुछ वीडियो देखकर हैरानी होती है। हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची स्कूल से लौटते समय अपनी किताबें नाली में फेंकती हुई नजर आ रही है। खास बात यह है कि किताब फेकने के बाद वो खुशी से नाचने लगती है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में, एक छोटी बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही है। उसके कंधे पर एक बस्ता(बैग) है और हाथ में एक किताब है। वह सड़क के किनारे चल रही है और अचानक रुक कर नाली के पास जाती है। बिना किसी हिचकिचाहट के, वह अपनी किताब को नाली पास खड़े होकर मोड़ने लगती है और फिर वो किताब को नाली में फेक देती है। इसके बाद बच्ची वहां से खुशी से चहकते हुए जाने लगती है और साथ में डांस भी करने लगती है। बच्ची के चेहरे पर मुस्कान और उसके नाचने का अंदाज देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Zara Hatke: बच्चे ने मधुर आवाज में माता-पिता के साथ गाया गाना, लोगों ने कहा- 'ये देखो अमीरी क्या होती है'
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि 'आज से सारी टेंशन खत्म'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग बच्ची की मासूमियत और खुशी को देखकर हंस रहे हैं, तो कुछ लोग शिक्षा के बोझ पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बच्ची कितनी खुश है, जैसे उसे कोई खजाना मिल गया हो।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "बच्चों पर पढ़ाई का इतना बोझ नहीं डालना चाहिए कि वे अपनी किताबें नाली में फेंक दें।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @geetappoo नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें-
Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो