फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल को झकझोर कर रख देगा ये वायरल वीडियो, लोग बोले- गरीबी क्या नहीं करवाती है?

Sun, 29 Mar 2026 11:22 AM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि दो यात्री ट्रेन के डिब्बे के गेट पर अपने आपको रस्सी बांधा हुआ है। 
विज्ञापन
दिल को झकझोर कर रख देगा ये वायरल वीडियो - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई भावुक करने वाले होते हैं, जबकि कुछ बेहद हैरान करने वाले होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गरीबी और मजबूरी दोनों देखने को मिली है। ये ऐसी चीज है, जो इंसान से कुछ भी करवाती हैं। अगर किसी के पास पैसा होगा, तो ट्रेन में क्यों लटकर जाएगा। इस वायरल वीडियो में यही देखने को मिला है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का है। ट्रेन की गेट पर दो शख्स खतरनाक तरीके से लटके हुए हैं जिससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। लेकिन मजबूरी और गरीबी में इंसान क्या नहीं करता है। वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर दिया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन खड़ी है, जिसके जनरल डिब्बे का गेट अंदर बैठे यात्रियों ने भीड़ की वजह से बंद कर लिया है। इसके बाद दो यात्री मजबूरी की वजह से बंद गेट के बाहर भी रस्सी बांधकर खड़े हो जाते हैं। यह बेहद खतरनाक है, क्योंकि ट्रेन के रफ्तार पकड़ने के बाद यात्रियों की हालत खराब हो सकती है। 
विज्ञापन


Viral Video: प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खाना शख्स को पड़ा भारी, बच्चे का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

यात्रियों ने जैसे अपने आपको ट्रेन के गेट से बांधा हुआ है, वो बिल्कुल जान से खिलवाड़ करना है। यह भी हो सकता है कि ऐसा करने के पीछे उनकी मजबूरी रही होगी। यह बात साफ नहीं है कि आखिर उनकी क्या मजबूरी थी। लेकिन अच्छी बात यह रही है कि ट्रेन के खुलने से पहले आरपीएफ ने दोनों यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया। इसकी वजह से उनकी जान बच गई। 




Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dhai_____ji नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को सिर्फ दो दिन में ही 6 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Viral Video: मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर ने बताई अपनी कमाई, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का है। हालांकि, amarujala.com घटना और जगह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें