इतिहास में कई ऐसी भयानक और दर्दनाक घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में जानकर रूह तक कांप जाती है। एक ऐसी ही भयानक घटना आज से 62 साल पहले चीन में घटी थी, जिसमें करोड़ों लोग मारे गए थे और इस भयानक तबाही के पीछे खुद की ही एक गलती थी, जिसे बाद में सुधारने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना को 'ग्रेट चाइनीज फेमिने' के नाम से जाना जाता है। शायद ही ऐसा कोई चीनी नागरिक होगा, जो इस घटना के बारे में न जानता हो।