फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सुपरमार्केट में महिला ने छींका, बाहर फेंका गया 26 लाख का सामान

Fri, 27 Mar 2020 08:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेरिट्टी सुपरमार्केट (गोले में प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook/Gerrity's Supermarket/Pixabay
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। लोग इस महामारी के शिकार न हों, इसलिए कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें, जिससे यह बीमारी दूसरे इंसान को भी लगे। बहुत ज्यादा जरूरी हो, तो ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से लोग इस हद तक डरे हुए हैं कि उनके आसपास अगर गलती से भी कोई छींक दे या खांस दे तो वो उनके मन में डर पैदा कर दे रहा है। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में सामने आया है, जहां एक महिला ने सुपरमार्केट के अंदर छींक दिया, जिसके बाद एहतियातन सारा सामान सुपरमार्केट से बाहर फेंक दिया गया। बाहर फेंके गए सामान की कीमत 35 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
जेरिट्टी सुपरमार्केट - फोटो : Facebook/Gerrity's Supermarket
सुपरमार्केट के अंदर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि महिला जैसे ही सुपरमार्केट में घुसी और बेकरी प्रोडक्ट्स के पास पहुंची तो उसने छींकना शुरू कर दिया। वहां मीट और किराने का भी सामान रखा हुआ था। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तुरंत पूरे सामान को सुपरमार्केट से बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुपरमार्केट के कर्मचारी ने बताया कि पूरे सामान को इसलिए फेंक दिया गया, ताकि महिला अगर कोरोना पॉजिटिव हुई तो उस सामान के द्वारा और लोग भी संक्रमित हो सकते थे। वहीं महिला के छींकने के बाद स्टोर के मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

4 of 5
जेरिट्टी सुपरमार्केट - फोटो : Facebook/Gerrity's Supermarket
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जानबूझकर ऐसा किया था। बताया जा रहा है कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। फिर भी एहतियात के तौर पर उसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं, घटना के बाद सुपरमार्केट की अच्छे से साफ-सफाई कराई गई, ताकि खतरे की कोई संभावना न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यहां अब तक 1100 से भी ज्यादा लोग इस बीमारी से मारे गए हैं जबकि 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस के जितने भी मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में ही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें