फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरिडा हादसे की खौफनाक वजह! मौत बनकर आए बादल, जेट को हवा में ही निगल गया तूफान

Mon, 02 Nov 2026 05:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्ट पाम बीच के पास रविवार 1 नवंबर को एक छोटा जेट विमान लियरजेट 60 हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। अब इस वजह सामने आई है, जो बेहर हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
फ्लोरिडा हादसे की खौफनाक वजह! मौत बनकर आए बादल, जेट को हवा में ही निगल गया तूफान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्ट पाम बीच के पास रविवार 1 नवंबर को भयनाक हादसा हुआ। यहां पर एक छोटा जेट विमान लियरजेट 60 हादसे का शिकार हो गया है। इस दुर्घटना ने विमान सुरक्षा और खराब मौसम के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुरुआती मौसम और उड़ान से जुड़े आंकड़ों से संकेत मिलता है कि तेजी से विकसित हुआ तूफानी बादल इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकता है। हालांकि, हादसे के वास्तविक वजह का पता नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन


उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:47 से 12:48 बजे के बीच विमान रॉयल पाम बीच, लोक्साहाची ग्रोव्स और वेस्टलेक के ऊपर से गुजर रहा था, जो पाम बीच से करीब 13 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसी समय इलाके में एक शक्तिशाली तूफानी बादल तेजी से विकसित हो रहा था और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलटों को जरूरत के मुताबिक दाएं या बाएं मुड़ने की इजाजत दी थी। दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्यम बारिश की सूचना थी और कंट्रोल टीम ने मौसम की स्थिति को काफी खराब बताया था। इससे पता चलता है कि पायलटों को संभावित खराब मौसम की जानकारी पहले से थी और वे उससे बचने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


20 मिनट में 15 हजार फीट बढ़ गई बादलों की ऊंचाई

मौसम संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, हादसे के समय तूफानी बादल असामान्य तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा था। दोपहर 12:36 बजे इसकी ऊंचाई करीब 33 हजार फीट थी, जो सिर्फ 20 मिनट बाद यानी 12:56 बजे बढ़कर 48,300 फीट तक पहुंच गई। इतमे कम समय में बादल की ऊंचाई में करीब 15,300 फीट की वृद्धि से पता चलता है कि इसके भीतर बेहद शक्तिशाली ऊपर उठने वाली हवाएं मौजूद थीं। मौसम विज्ञान में ऐसी स्थिति को तेज अपड्राफ्ट कहा जाता है। इस तरह के बादलों के भीतर हवा के तेज झोंके, अचानक बदलता दबाव और ज्यादा अशांति विमान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

क्यों चक्रवात का नाम पड़ा मुरासु? जानिए इस तूफान की खासियत, अब अगला कौन

कड़ाके की ठंड में भी तेजी से जम सकती थी बर्फ

विमान इतनी ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था कि वहां बाहरी तापमान करीब माइनस 45 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब माइनस 43 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। सामान्य परिस्थितियों में इतनी ऊंचाई पर बर्फ जमने का खतरा सीमित हो सकता है, लेकिन शक्तिशाली तूफानी बादलों के भीतर स्थिति अलग होती है।

इस तरह के बादलों में नीचे की गर्म और नमी से भरी हवा तेजी से ऊपर उठती है। इसकी वजह से ज्यादा ठंडी ऊंचाई पर भी पानी की छोटी-छोटी बूंदें मौजूद रह सकती हैं, जो विमान के संपर्क में आते ही तेजी से जम सकती हैं। इसे सुपरकूल्ड वॉटर ड्रॉपलेट्स की स्थिति कहा जाता है।

अगर विमान ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है तो उसके पंखों और दूसरे महत्वपूर्ण हिस्सों पर तेजी से बर्फ जम सकती है। इससे विमान का वजन और हवा का प्रतिरोध बढ़ता है, जबकि लिफ्ट पैदा करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। गंभीर स्थिति में विमान को नियंत्रित करना बेहद कठिन हो सकता है।

पत्नी के गहनों पर पति-बेटे ने किया हाथ साफ, अब कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला कि उड़ गए होश

पायलटों ने की थी पहले ही उड़ान का रास्ता बदलने की कोशिश 

उड़ान से जुड़े शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 12:37 बजे कैप्टन ने सामने मौजूद खराब मौसम से बचने के लिए थोड़ा बाएं मुड़ने की जरूरत जताई थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसकी इजाजत दे दी थी। उस समय विमान खतरनाक तूफानी बादल से करीब आठ मिनट और 128 किलोमीटर दूर बताया गया था, लेकिन कुछ ही देर में परिस्थितियां तेजी से बदल गईं।

दोपहर 12:47 बजे दूसरे पायलट ने विमान पर हल्की पारदर्शी बर्फ जमने की सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि हवा के मध्यम झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसके करीब एक मिनट बाद, 12:48 बजे दूसरे पायलट ने बारिश तेज होने का हवाला देते हुए विमान की ऊंचाई 35 हजार फीट से बढ़ाकर 37 हजार फीट करने की इच्छा जताई। लेकिन इसके करीब 20 सेकंड बाद ही विमान से आपातकालीन संदेश यानी मेडे कॉल आया। इस घटनाक्रम से पता चलता है कि उड़ान के अंतिम मिनटों में मौसम की स्थिति कितनी तेजी से बिगड़ी होगी।

घूंघट की आड़ में भाभी ने लगाए ऐसे ठुमके, डांस देखकर देखते रह गए शादी में आए मेहमान

क्या विमान का पिछला हिस्सा भी हुआ था क्षतिग्रस्त?

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर हादसे के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं और दावों में विमान के पिछले हिस्से को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कुछ वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि विमान का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर यानी पीछे लगा क्षैतिज स्थिरकारी हिस्सा मौजूद नहीं था। हालांकि, इन वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अभी यह साफ नहीं है कि विमान का यह हिस्सा हवा में ही क्षतिग्रस्त हुआ था या जमीन से टकराने के दौरान अलग हुआ।

यह भी जांच का विषय है कि अगर विमान के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ था, तो क्या वह दुर्घटना की वजह से या फिर विमान के गिरने के बाद ऐसा हुआ। NTSB मलबे की स्थिति, संरचनात्मक नुकसान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर इसकी जांच करेगी।

तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्या संकेत दे रहे हैं शुरुआती आंकड़े?

अभी तक सामने आई जानकारी से तीन अहम परिस्थितियां सामने आती हैं। पहली यह कि विमान के रास्ते में मौजूद तूफानी बादल बेहद तेजी से विकसित हो रहा था। दूसरी बादल के भीतर शक्तिशाली हवाओं और गंभीर वायुमंडलीय अशांति की आशंका थी। तीसरी विमान पर बर्फ जमने की सूचना हादसे से कुछ ही समय पहले दी गई थी।

पायलटों ने खराब मौसम से बचने के लिए रास्ता बदलने और ऊंचाई बढ़ाने की कोशिश की थी। इसके बाद भी विमान तेजी से विकसित हो रहे तूफानी क्षेत्र में पहुंच गया। ऐसे में अचानक बढ़ती बारिश, हवा के तेज झटके और बर्फ जमने की स्थिति ने विमान को गंभीर मुश्किल में डाल दिया होगा। फिलहाल मौसम को हादसे का संभावित महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है, लेकिन इसे दुर्घटना की अंतिम वजह कहना सही नहीं होगा। NTSB की जांच में मौसम संबंधी आंकड़ों, पायलटों की बातचीत, विमान के उड़ान रिकॉर्ड, तकनीकी स्थिति और मलबे की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि हादसे की वजह क्या थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें