जब जिद पर आ गईं पार्वती गाना इंटरेनट पर छाया, बच्चों से लेकर पुलिसवालों ने बनाई रील
- फोटो : instagram
फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के मामले में नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 366.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म के गाने भी सुपरहिट हो चुके हैं। हर किसी की जुबान पर गाने हैं। फिल्म का गाना जब जिद पर आ गईं पार्वती सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई रील बना रहा है और शेयर कर रहा है। इस गाने पर रील बनाकर लोग लाखों में व्यूज हासिल कर रहे हैं।
फिल्म हनुमान अंश के जब जिद पर आ गईं पार्वती गाने पर बच्चों से लकर पुलिसकर्मियों तक रील बना रहे हैं। हर दिन इस गाने पर नए-नए वीडियो देखने को मिलते हैं, जो जमकर वायरल होते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ वीडियो दिखाएंगे जो जब जिद पर आ गईं पार्वती गाने पर बने हैं और जमकर वायरल हो रहे हैं।
इस गाने पर कुछ महिलाओं ने एक साथ डांस किया है। यह वीडियो किसी मंदिर का है, जहां महिलाओं ने यह रील बनाई है। इस वीडियो को 40 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
ये हैं इतिहास की 5 खतरनाक महिला जासूस, ग्लैमर, चालाकी और जासूसी के किस्से कर देंगे हैरान
एक महिला ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर किया , जिसमें वह घूंघट में गाने पर डांस कर रही है। महिला ने साड़ी में बेहद खूबसूरत डांस किया है। उसके पास चौकी पर बैठी एक दादी पूरे ध्यान से उसको देख रही हैं।
क्या ईरान में फिर आए थे एलियंस? 50 साल पहले भी आसमान में दिखा था रहस्यमयी UFO, आज तक नहीं खुला राज
जब जिद पर आ गईं पार्वती गाने पर एक पुलिस अधिकारी का भी वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने गाने को पूरे सुर में गाया है। उनके वीडियो को भी जमकर लोग देख रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक छोटी बच्ची ने भी इस गाने पर रील बनाई है। बच्ची का डांस गजब है और वह बेहद क्यूट दिख रही है। उसके वीडियो एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।