फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जहाज सहित आसमान से कहां गायब हो गई ये महिला पायलट? 83 साल से बना है रहस्य

Wed, 27 May 2020 10:50 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एमेलिया एयरहर्ट - फोटो : Social media
दुनियाभर में विमान से संबंधित ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसने लोगों को हैरान किया है। एक ऐसी ही घटना आज से करीब 83 साल पहले घटी थी, जिसका रहस्य आज तक अनसुलझा ही है। दरअसल, एक महिला पायलट, जिसे बेहतरीन पायलटों में से एक माना जाता था, अचानक आसमान से ही गायब हो गई थी और ऐसी गायब हुई कि उसका पता आज तक नहीं चल सका। इसे विमानन इतिहास की सबसे रहस्यमय घटनाओं में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
एमेलिया एयरहर्ट - फोटो : Social media
इस महिला पायलट का नाम था एमेलिया मैरी एयरहर्ट। उन्हें करिश्माई महिला पायलट भी कहा जाता था, क्योंकि उन्होंने हवाई जहाज से अटलांटिक महासागर को पार करने का करिश्मा कर दिखाया था और ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला थीं। यह करिश्मा उन्होंने 20 मई, 1932 को कर दिखाया था। इसके बाद ही उन्हें अमेरिका के क्वीन ऑफ द एयर की उपाधि मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
एमेलिया एयरहर्ट - फोटो : Social media
अटलांटिक महासागर को पार करना एमेलिया का कोई अंतिम पड़ाव नहीं था बल्कि उन्होंने आसमान में और भी कई इतिहास रचे थे। उन्होंने हवाई जहाज से 18,415 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर इतिहास रचा। साथ ही 11 जनवरी, 1935 को पैसिफिक महासागर को अकेली हवाई जहाज से पार करने वाली पहली महिला भी बनीं। इसके अलावा वो मैक्सिको सिटी से नेवार्क तक की दूरी अकेले तय करने वाली पहली महिला भी बनी थीं। 

4 of 5
एमेलिया एयरहर्ट - फोटो : Social media
एमेलिया को हवाई जहाज उड़ाने का इतना शौक था कि उन्होंने अपने लिए एक सेकेंड हैंड विमान भी खरीद लिया था और उसी से ट्रेनिंग करती थीं। उन्होंने अपने दो सीटों वाले उस जहाज का नाम केनेरी रखा था। इसी जहाज से उन्होंने सबसे पहले 14,000 फीट की ऊंचाई पर जाकर एक नया इतिहास रचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमेलिया एयरहर्ट - फोटो : Social media
दो जुलाई 1937 एमेलिया की जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ, क्योंकि एक उड़ान के प्रयास के दौरान मध्य-प्रशांत महासागर के ऊपर हॉवलैंड द्वीप के पास वो विमान समेत गायब हो गईं। अमेरिका सरकार ने उन्हें खोजने का बहुत प्रयास किया। करीब ढाई लाख मील की समुद्री सीमा को छाना गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार पांच जनवरी, 1939 को उन्हें मृत मान लिया गया, लेकिन आज भी यह रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर एमेलिया विमान सहित कहां गायब हो गईं?  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें