फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो देश जहां 100 साल से हो रही है मछलियों की बारिश, अजीबोगरीब वजह बताते हैं लोग

Sat, 11 Jan 2020 06:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मछलियों की बारिश - फोटो : Social media/SURPRiSE TV
आसमान से पानी, बर्फ या ओले गिरें, ये तो आपने देखा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने आसमान से मछलियों की बारिश होते देखा है। शायद नहीं, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां हर साल मछलियों की बारिश होती है। यहां पिछले 100 सालों से ये अजीबोगरीब घटना हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
मछलियों की बारिश - फोटो : Social media/SURPRiSE TV
इस देश का नाम है होंडुरास, जो मैक्सिको के पास स्थित है। यहां दो या तीन सालों से नहीं बल्कि 100 सालों से भी ज्यादा समय से मछलियों की बारिश हो रही है। कभी-कभी साल में एक बार तो कभी दो बार ऐसा होता है। यह अजीबोगरीब घटना बसंत ऋतु के अंत में या गर्मियों की शुरुआत में होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
मछलियों की बारिश - फोटो : Social media/SURPRiSE TV
दरअसल, होंडूरास से अटलांटिक सागर की दूरी महज 200 किलोमीटर है। वैज्ञानिक मछलियों की बारिश का कारण अटलांटिक सागर को बताते हैं, लेकिन यहां रहने वाले लोगों का कुछ और ही मानना है। वो इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं। 

4 of 5
मछलियों की बारिश - फोटो : Social media/SURPRiSE TV
होंडूरास के लोग मछलियों की इस बारिश के पीछे ये तर्क देते हैं कि 19वीं शताब्दी में यहां के लोगों की आर्थिक हालत बेहद खराब थी, जिसकी वजह से लोग भूखे मर रहे थे। ये सब वहां रह रहे एक स्पेनिश पादरी से देखा नहीं गया। इसलिए उन्होंने तीन दिन और तीन रात तक  लगातार प्रार्थना की और भगवान से कहा कि वो यहां के गरीब लोगों के लिए चमत्कार दिखाएं और उनके खाने का इंतजाम करें। कहते हैं कि पादरी की प्रार्थना की वजह से होंडूरास में अंधेरा छा गया और उसके बाद आसमान से मछलियों की बारिश हुई। तब से यह चमत्कार यहां हर साल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मछलियों की बारिश - फोटो : Social media
कहते हैं कि मछलियों की बारिश होने से पहले यहां मूसलधार बारिश होती है और इतनी तेज बिजली कड़कती है कि कोई भी घर से बाहर जाने की हिम्मत नहीं करता है। जब बारिश रूक जाती है और मौसम साफ हो जाता है तो लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और टोकरी लेकर निकलते हैं और सड़कों पर पड़ी हजारों-लाखों मछलियों को उठाकर ले जाते हैं। यही वो समय होता है, जब लोगों को बिना किसी मेहनत के सीफूड (समुद्री खाना) खाने का मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें