फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: कर्मचारी ने किया एक दिन की छुट्टी का ईमेल, बॉस ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया स्क्रीनशॉट, फिर...

Tue, 16 Dec 2025 12:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: वायरल पोस्ट में कर्मचारी ने छुट्टी के लिए कोई बहाना नहीं बनाया, बल्कि साफ-साफ अपने बॉस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना चाहता है।


 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफिस से छुट्टी लेना कई लोगों के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। खासकर तब, जब कोई पक्की वजह न हो। ऐसे में अक्सर लोग बीमार होने का बहाना बना लेते हैं। कोई कहता है बुखार है तो कोई सिरदर्द का नाम ले लेता है। सुबह बॉस को मैसेज करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं कि क्या लिखें और कैसे लिखें। लेकिन अब समय बदल रहा है और इसी बदलते सोच का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये पोस्ट
वायरल हो रही इस कहानी में एक कर्मचारी ने छुट्टी लेने के लिए न कोई झूठ बोला और न ही कोई बहाना बनाया। उसने सीधे और साफ शब्दों में अपने बॉस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना चाहता है। इस ईमानदारी पर बॉस का रिएक्शन ऐसा रहा कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कर्मचारी ने अपने बॉस को एक ईमेल भेजा। ईमेल का सब्जेक्ट था, 16 दिसंबर के लिए छुट्टी की रिक्वेस्ट। ईमेल में उसने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड 17 दिसंबर को अपने घर उत्तराखंड जा रही है। वह जनवरी की शुरुआत तक वापस नहीं आएगी। इसलिए वह चाहता है कि जाने से पहले 16 दिसंबर का दिन वह उसके साथ बिता सके। कर्मचारी ने अंत में विनम्रता से पूछा कि क्या उसकी छुट्टी मंजूर हो सकती है।

विज्ञापन


बॉस ने छुट्टी को दी मंजूरी
अक्सर इस तरह के ईमेल को देखकर बॉस नाराज हो सकते हैं। कई लोग इसे गैर-पेशेवर भी मान सकते हैं। लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा रहा। कर्मचारी के मैनेजर, जिनका नाम वीरेन खुल्लर है, ने न सिर्फ इस छुट्टी को मंजूरी दी, बल्कि कर्मचारी की ईमानदारी की खुलकर तारीफ भी की।

ईमेल का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
मैनेजर ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि एक दशक पहले ऐसा मैसेज सुबह अचानक आने वाली ‘सिक लीव’ का बहाना होता। लेकिन आज यह समय से पहले भेजा गया एक साफ और सच्चा अनुरोध है। उन्होंने यह भी लिखा कि समय बदल रहा है और उन्हें यह तरीका ज्यादा पसंद है। आखिर प्यार को मना कौन कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने छुट्टी मंजूर होने की बात भी लिखी।

यूजर्स ने की तारीफ
पोस्ट वायरल होते ही लोग दो हिस्सों में बंट गए। एक तरफ वे लोग हैं, जिन्होंने मैनेजर की सोच और दरियादिली की तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि यही असली लीडरशिप होती है। जब बॉस और कर्मचारी के बीच भरोसा होता है, तो झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें