फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पलक झपकते ही तेज हवा ने पलटा सड़क में दौड़ता ट्रक, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

Sun, 22 Feb 2026 12:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर अमेरिका के एक हाईवे पर चल रहे ट्रक का वीडियो सामने आया है। जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक रफ्तार हवा ने सड़क पर दौड़ रहे एक बड़े ट्रक को कुछ ही सेकंड में पलट दिया। 
विज्ञापन
तेज हवा ने पलटा सड़क में दौड़ता ट्रक - फोटो : @JordanHallWX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कुदरत (प्रकृति) की ताकत सबसे बड़ी होती है। इंसान चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, प्रकृति के सामने वह बौना है। प्रकृति अगर अपने पर आ जाए तो यह चंद पलों में जीवन या परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकती है। यह इंसान की बनाई हुई दुनिया को क्षण भर में ध्वस्त कर सकती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक रफ्तार हवा ने सड़क पर दौड़ रहे एक बड़े ट्रक को कुछ ही सेकंड में पलट दिया। 

Viral Video: मगरमच्छ को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो की शुरुआत एक सामान्य सड़क से होती है। जिसमें दोनों दिशाओं से गाड़ियां सामान्य रफ्तार से आती-जाती दिखती हैं। सबकुछ बिल्कुल साधारण सा ही लगता है, लेकिन तभी अचानक सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ एक ट्रक दिखाई देता है। शुरुआत में वह स्थिर दिखाई देता है, लेकिन अचानक हवा का दबाव बढ़ जाता है जो इतना जोरदार होता है कि भारी-भरकम ट्रक डगमगाने लगता है. कुछ ही क्षणों में ट्रक एक ओर झुकता है और देखते ही देखते पलट जाता है. यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि समझने का भी मौका नहीं मिलता।

 
विज्ञापन

कुदरत के आगे भारी-भरकम मशीनरी भी बेबस

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह घटना डुमास, टेक्सास में हुई है, जहां हवा की रफ्तार लगभग 30 से 40 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। यह वीडियो 18 फरवरी 2026 का है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से एक बात का तो पता चलता है कि, प्रकृति एक पल में सबकुछ शांत और अगले ही पल सब कुछ उलट-पुलट कर सकती है। जिसके सामने भारी से भारी मशीनरी भी कितनी कमजोर पड़ जाती है।

Viral: दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @JordanHallWX नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, टेक्सास डुमास में तेज हवा के कारण एक ट्रक पलट गया। जहां हवा की स्पीड 30-40 mph थी। वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- प्रकृति की शक्ति और इंसानी कमजोरी का वास्तविक उदाहरण। वहीं वीडियो देखकर बहुत से लोगों को ये हैरानी हुई कि आखिर उसके साथ चलने वाली कार को कुछ नहीं हुआ, लेकिन ट्रक पलट गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें