फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA T20 Live Streaming: सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी भारतीय टीम, इतने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

Sun, 22 Feb 2026 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs South Africa (IND vs SA) T20 World Cup 2026 Live Streaming, Telecast: टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में रविवार को उन दो टीमें एक दूसरे के सामने होंगी, जो पिछली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए ही काफी अहम है। आइए जानते हैं कि फैंस ये मैच कब और कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भारत ने खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत किया है, लेकिन उसकी असली परीक्षा अब शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, केशव महाराज और एडेन मार्करम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

भारत को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी। भारतीय टीम को ग्रुप चरण में खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उसकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।

बल्लेबाजों को निभानी होगी जिम्मेदारी
भारतीय टीम के लिए भले ही अभिषेक की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पहले चरण में तिलक की लचर बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों में 25 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में 31 रन बनाए। इस तरह से वह अभी तक अधिकतर मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 120 से थोड़ा ऊपर है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 141 से काफी कम है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद पर नाबाद 84 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखाया है।

मजबूत है गेंदबाजी आक्रमण
भारत को एक बात जो खतरनाक टीम और अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है, वह है उसका गेंदबाजी आक्रमण जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के महत्वपूर्ण आठ ओवर शामिल हैं। पहले चरण में पाकिस्तान सहित कोई भी अन्य टीम भारतीय गेंदबाजों का सहजता से सामना नहीं कर पाई थी। वरुण ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं और उन्होंने 5.16 की शानदार इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है। बुमराह ने जो तीन मैच खेले हैं उसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए प्रति ओवर केवल छह रन ही दिए हैं।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच 22 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, डीडी फ्री डिश पर भी इस मैच को आप लाइव देख सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें