फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन, विमान या UFO? ईरान के आसमान में दिखी रहस्यमयी चमकती रोशनी, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Mon, 21 Sep 2026 04:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरान के आसमान में रहस्यमयी चमकती रोशनी दिखी हैं। सोशल मीडिया पर इनको लेकर लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। कोई इन्हें विमान, तो कोई इन्हें ड्रोन और कुछ लोग यूफओ बता रहे हैं। 
विज्ञापन
ईरान के आसमान में दिखी रहस्यमयी चमकती रोशनी, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के कई वीडियो सोशल मीडिया देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईरान आसमान में रहस्यमयी प्रकाश के चमकते गोले दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें न मिसाइल के निशान है, न ही तेज आवाज और यह धीरे-धीरे घूम रहे हैं। 

विज्ञापन


कई लोगों का मानना है कि यह सैन्य परिवहन विमानों द्वारा छोड़े गए फ्लेयर्स हैं। विमानों की उड़ानों और उनके प्रकार से परिचित लोगों का कहना है कि इनकी धीमी गति और धुएं के निशान फ्लेयर्स की विशेषता हैं। कुछ लोग ड्रोन या दूसरी घटनाओं की अटकलें लगा रहे हैं। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। 

वीडियो में रोशनी के समूह एक साथ दिख रहे हैं। आसमान में धीरे-धीरे फैलते या आगे बढ़ते दिख रहे हैं। सामान्य मिसाइल लॉन्च में तेज ट्रेल्स और ध्वनि होती है, जो इसमें नहीं है। फ्लेयर्स का सैन्य अभ्यास या सुरक्षा अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है। यह कई बार रोशनी देने वाले उपकरण होते हैं और विमान से छोड़े जाने के बाद धीरे-धीरे नीचे गिरते हुए धुंआ छोड़ते हैं और चमकते हैं। 
विज्ञापन




गरीबी के बीच पढ़ाई का जज्बा, सड़क किनारे मेहनत में जुटी मां तो वहीं शोर के बीच किताबों में डूबी दिखी बच्ची

ईरान के जाहेदान जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा गतिविधियां आम हैं। इसलिए इस तरह की घटनाओं को असामान्य नहीं माना जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि यह ड्रोन फॉर्मेशन है, जबकि कुछ लोगों ने अज्ञात वस्तु बताया है। वायरल वीडियो में आकार, ऊंचाई या सटीक दूरी का अंदाजा लगाना कठिन है। कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किए जाने से अटकलों को बढ़ावा मिला है। ईरानी अधिकारियों की खामोशी से लोगों में जिज्ञासा और भ्रम दोनों बढ़े हैं।

VIP ग्राहक बनकर सैलून पहुंचा बंदर! कुर्सी पर लेटकर आराम से कराई मालिश, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टि विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकतर इस तरह के वायरल वीडियो में सैन्य या नागरिक गतिविधियां ही रहती हैं। रात के ऑपरेशन में इलाके को रोशन करने या भ्रमित करने के लिए फ्लेयर छोड़ेजाते हैं, क्योंकि उनकी चमक और गति अजीबोगरीब लग सकती है। ड्रोन की संभावना को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन धुएं के निशान और धीमी गति से फ्लेयर्स के संकेत मिलते हैं। बिना आधिकारिक जानकारी के कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें