दुल्हन को विदा होते देख कुत्ते ने रोक लिया रास्ता
- फोटो : एक्स@Rajeshm19791
सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है जहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। दिनभर यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियो और विचार साझा करते रहते हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने भी अपनी टाइमलाइन पर कई अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे। अगर आपके पास कभी पालतू कुत्ता रहा है तो आप अच्छे से यह जानते होंगे कि ये जानवर अपने मालिकों से कितना गहरा रिश्ता बना लेते हैं। उनके अंदर भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं और वे अपने परिवार के सदस्यों से काफी लगाव भी रखते हैं। यहां तक कि जब कोई उन्हें छोड़कर जाता है तो वह अपना दुख भी खूब जाहिर करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपने अक्सर देखा गया है कि जब कोई घर का सदस्य बाहर जाने लगता है तो कुत्ता दरवाजे पर खड़ा होकर उसका रास्ता रोकने लगता है या फिर उसके साथ चलने की जिद करता है। अब जरा सोचिए जब कोई दुल्हन हमेशा के लिए अपने घर से विदा हो रही हो तो उसका पालतू कुत्ता कैसे उसे जाने दे सकता है।
भावुक कर देगा वीडियो
हाल ही में एक ऐसा ही भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दुल्हन की विदाई का सीन दिखाया गया है। महिलाएं उसे कार तक ले जा रही होती हैं और वह भावुक होकर रो रही होती है। तभी एक कुत्ता सामने आ जाता है और दुल्हन को आगे बढ़ने से रोकने लगता है। कुत्ते की इस हरकत को देखकर दुल्हन की आंखें और भर आती हैं और वह उसे गले लगाकर जोर-जोर से रोने लगती है। परिवार के सदस्य दुल्हन को कुत्ते से अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती। आखिर में किसी तरह कुत्ते को दूर किया जाता है और दुल्हन की विदाई होती है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स की आंखें नम हो गईं। वीडियो को एक्स पर @Rajeshm19791 नामक यूजर ने शेयर किया है और अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह कुत्ता वाकई दुल्हन का पालतू था या नहीं, लेकिन उसका प्यार सबके दिल को छू गया। वीडियो पर लोगों ने भावुक कर देने वाले कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस कुत्ते ने माहौल को एक अलग ही लेवल पर इमोशनल बना दिया।” दूसरे ने कहा, “जानवर भी प्यार और जुदाई को महसूस करते हैं।” वहीं एक और ने कमेंट किया, “यह कुत्ता भी शायद उनके परिवार का हिस्सा था, तभी वह विदाई के समय वहां मौजूद था।”