फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: मैच से पहले मुंबई में यलो अलर्ट जारी, पार्थ जिंदल ने मैच किसी अन्य शहर में कराने का आग्रह किया

Wed, 21 May 2025 10:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MI vs DC Weather Forecast: मुंबई और दिल्ली के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर मुंबई की टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेगी। जिंदल ने इस बात पर जोर दिया है कि यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है जो बारिश में धुल भी सकता है।
विज्ञापन
हार्दिक और अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में बारिश का साया पड़ने की संभावना है और मौसम विभाग ने मुंबई शहर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मैच धुलने की संभावना को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने यह मुकाबला किसी अन्य शहर में कराने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

काफी अहम है मुकाबला 
मुंबई और दिल्ली के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर मुंबई की टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लेगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जिंदल ने इस बात पर जोर दिया है कि यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है जो बारिश में धुल भी सकता है। अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक मिलेंगे। ऐसे में मुंबई के 15 और दिल्ली के 14 अंक होंगे। 

जिंदल ने आरसीबी-सनराइजर्स मैच का दिया हवाला 
जिंदल ने यह आग्रह उस वक्त किया है जब बारिश को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में होने वाले मैच को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्थानांतरित किया गया था। जिंदल ने कहा कि इसी तरह दिल्ली और मुंबई के मुकाबले को भी कही और कराना चाहिए। हालांकि, अब ऐसा हो पाना संभव नहीं है क्योंकि मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। 
विज्ञापन

जिंदल ने लिखा, मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की प्रबल संभावना है कि खेल धुल जाएगा। जिस तरह स्थिरता की तलाश और लीग के हित में आरसीबी और हैदराबाद के बीच मैच को बेंगलूरू से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है, मेरा अनुरोध है कि बुधवार को होने वाला मुकाबला भी एक अलग स्थान पर स्थानांतरित किया जाए क्योंकि हम पिछले छह दिनों से जानते हैं कि मुंबई में 21 तारीख को भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें