डीजे वाहन का खतरनाक स्टंट वीडियो: कुछ सेकंड की रील या ज्यादा व्यूज पाने की होड़ में कई लोग फनी या एंटरटेनिंग समझकर अक्सर ऐसे वीडियो शेयर कर देते हैं, जो खतरनाक, लापरवाही भरा या आपत्तिजनक नजर आ सकता है। ऐसे में तारीफ और लोकप्रियता की जगह वीडियो बनाने वाले लोग ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डीजे वाहन का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर वाहन को खतरनाक तरीके से आगे-पीछे उछालते हुए स्टंट किया जा रहा है।
वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जीप मॉडल की एक गाड़ी पर पीछे बड़े-बड़े साउंड बॉक्स, डीजे सिस्टम और अन्य मशीनें लगी हुई हैं। वहीं, गाड़ी के आगे बोनट पर एक जेनरेटर भी बांधा गया है। सड़क के दोनों किनारों पर लोग खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इसी दौरान गाड़ी अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ती है और उसके अगले पहिए हवा में उठ जाते हैं। इसके बाद चालक आगे और पीछे के पहियों को बारी-बारी से उठाकर स्टंट करता नजर आता है। गाड़ी के इस तरह उछलते हुए स्टंट को देखकर ऐसा लगता है, जैसे सड़क पर कोई 'डांसिंग जीप' दौड़ रही हो।
जरा सी लापरवाही बन सकती थी बड़ी दुर्घटना
स्टंट के दौरान जिस तरह से गाड़ी हवा में उछलती नजर आई, उससे जरा सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। अगर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण महज एक सेकंड के लिए भी हट जाता, तो सामने खड़े लोग सीधे उसकी चपेट में आ सकते थे। इतना ही नहीं, गाड़ी पर लदे भारी-भरकम साउंड बॉक्स और सामने बंधा जनरेटर भी बड़ा खतरा बने हुए थे। इनमें से कोई सामान उछलकर या गिरकर पास खड़े लोगों पर जा लगता, तो किसी की जान तक जा सकती थी। ऐसे खतरनाक स्टंट के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी कई लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
खतरनाक स्टंट वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
डीजे वाहन से खतरनाक स्टंट करते इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- इन लोगों के डीजे को जब्त कर लाइसेंस कैंसल कर देना चाहिए हमेशा के लिए। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इनका डीजे का लाइसेंस तुरंत रद्द कर जेल भेज देना। चाहिए। दुसरे यूजर ने लिखा- इन्हें अरेस्ट करके 10 साल तक जेल में रखने के बारे में क्या ख्याल है।
वायरल वीडियो: 50 और 10 रुपये का नोट जोड़कर सामान लेने पहुंची बच्ची, दुकानदार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल
वायरल वीडियो: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग