सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग गानों के साथ बैटमैन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर इंटरनेट लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। लोगों ने वीडियो बनाने वाले की तारीफ की है। लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है या असली है? सोशल मीडिया पर देसी बैटमैन की अनोखी सीरीज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसमें हॉलीवुड का मशहूर सुपरहीरो गोथम सिटी छोड़कर भारतीय गलियों में घूमता दिख रहा है।
कभी बैटमैन भारतीय सड़कों के ट्रैफिक में फंसा दिखाई देता है, तो कभी गलियों में दौड़ता नजर आता है। वह ऑटो-रिक्शा और चाय की टपरी के बीच देसी अंदाज में वक्त बिताता भी दिखता है। इस अनोखे कॉन्सेप्ट को सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बैटमैन का अंदाज किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसा जरूर है, लेकिन उसके आसपास का माहौल पूरी तरह भारतीय और देसी है।
देसी बैटमैन का वीडियो क्यों हो रहा वायरल?
सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है। एक तरफ बैटमैन की गंभीर और खतरनाक सुपरहीरो वाली छवि है, तो दूसरी तरफ भारतीय सड़कों की रोजमर्रा की जिंदगी। गोथम सिटी की जगह देश की आम गलियां, लग्जरी गाड़ियों की जगह ऑटो-रिक्शा और सुपरहीरो के अंदाज के बीच देसी परेशानियां इस कॉम्बिनेशन को दिलचस्प बना रही हैं।
वीडियो में बॉलीवुड के पुराने गानों का इस्तेमाल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर साजन साजन तेरी दुल्हन तुझको पुकारे, जैसे गाने के साथ बैटमैन को देखना दर्शकों के लिए एक मजेदार अनुभव बन गया है। यही वजह है कि इन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
चलती ट्रेन में लूट का बनाते थे वीडियो, 208 करोड़ की डकैती के बाद खुद को समझते थे अमर, फिर एक गलती ने खोली पोल
क्या एआई से बनाया गया है पूरा वीडियो?
देसी बैटमैन के वीडियो को देखकर सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या इसे पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है? हालांकि, इसका सीधा जवाब यह है कि ऐसे वीडियो को बनाने में सिर्फ एआई का इस्तेमाल होना जरूरी नहीं है।
इस तरह के कंटेंट को तैयार करने के लिए एआई वीडियो जनरेशन टूल्स के साथ रियल शूटिंग, कॉस्ट्यूम, सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और वीडियो एडिटिंग जैसी तकनीकों की भी मदद ली जा सकती है। एआई की मदद से अलग-अलग किरदारों और दृश्यों को तैयार करने के साथ-साथ विजुअल्स को बेहतर बनाया जा सकता है।
इसके बाद एडिटिंग और वीएफएक्स के जरिए वीडियो को एक सिनेमैटिक लुक दिया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी एआई वीडियो जनरेशन टूल्स के इस्तेमाल का जिक्र मिलता है। हालांकि, हर वीडियो में किस तकनीक का कितना इस्तेमाल हुआ है, इसकी अलग-अलग पुष्टि जरूरी है। देसी बैटमैन के वीडियो के पीछे सिर्फ एक एआई प्रॉम्प्ट नहीं, बल्कि क्रिएटिव आइडिया, तकनीक और पोस्ट-प्रोडक्शन का मेल भी हो सकता है।
हनीमून पर मौत से सामना! पति पर हिप्पो ने किया जानलेवा हमला और फट गया पेट, फिर पत्नी ने ऐसे बचाई जान
हॉलीवुड का सुपरहीरो और भारतीय गलियों में देसी अंदाज
बैटमैन की पहचान एक गंभीर सुपरहीरो के तौर पर रही है, जो अपराधियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन इस सीरीज में उसका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलता है। यहां वह किसी ऊंची इमारत या आलीशान कार के साथ नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और चाय की दुकानों के बीच नजर आता है।
वीडियो की सिनेमैटिक फ्रेमिंग, शानदार विजुअल्स और देसी ह्यूमर इसे सामान्य सोशल मीडिया कंटेंट से अलग बनाते हैं। कई दृश्य किसी हॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर जैसे लगते हैं, लेकिन उनका माहौल और कॉमेडी भारतीय दर्शकों से सीधे जुड़ते हैं।
35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
क्या है लोगों की प्रतिक्रियाएं?
कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो को बनाने में एआई और इंसान दोनों का हुनर दिख रहा है। कई लोगों ने देसी बैटमैन को अनोखा बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि गाने ने बैटमैन के वीडियो में चार चांद लगा दिया है। एक शख्स ने कहा है कि भाई देसी स्पाइडरमैन भी बनाओ। एक अन्य ने लिखा है, गरीबों का बैटमैन।