सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं होता है। अक्सर सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद भी यकीन नहीं होता है। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह तो हम सभी जानते हैं कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों तक उनका ऑर्डर पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय को बाइक या स्कूटर से भेजती हैं। बाइक और स्कूटर की मदद से ट्रैफिक की झंझट किए बिना डिलीवरी बॉय कहीं पर भी जाकर आसानी से ऑर्डर पहुंचा देते हैं। वहीं इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक डिलीवरी बॉय ऑर्डर को पहुंचाने के लिए बाइक या स्कूटी से नहीं बल्की महिंद्रा की काले रंग की चमचमाती थार से पहुंचता है। यह सब देखकर कस्टमर भी काफी हैरान हो जाते हैं।