फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी खतरनाक जेल, जहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं पाया!

Fri, 08 May 2020 01:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अलकाट्राज जेल - फोटो : Social media
दुनिया में एक से बढ़कर जेलें हैं, जिसमें कोई खतरनाक और डरावना है तो कोई बेहद ही शानदार, जिसे देखने पर लगता है कि वो कोई जेल नहीं बल्कि फाइव स्टार होटल हो। वैसे आमतौर पर लगभग हर जेल से किसी न किसी कैदी के भागने की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जेल में बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं पाया। हालांकि कोशिश तो कई कैदियों ने की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अलकाट्राज जेल - फोटो : Social media
इस जेल का नाम है अलकाट्राज जेल, जो कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के तट से दूर अलकाट्राज द्वीप पर स्थित है। यह जेल साल 1934 में खुली थी, लेकिन उच्च रखरखाव लागत की वजह से इसे 1963 में बंद कर दिया गया था। अब इस जेल का इस्तेमाल एक म्यूजियम के तौर पर किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। इस जेल को 'द रॉक' नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अलकाट्राज जेल - फोटो : Social media
कड़े सुरक्षा इंतजामों और चारों तरफ से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के ठंडे पानी से घिरे इस जेल को अमेरिका की सबसे मजबूत जेल माना जाता था, जहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं सकता। कहते हैं कि इस जेल में अमेरिका के सबसे खतरनाक कैदियों को रखा जाता था, जो भाग न सकें। हालांकि जेल के 29 साल के इतिहास में यहां से कुल 36 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन इनमें से 14 को पकड़ लिया गया था, जबकि कुछ पुलिस की गोली से मारे गए थे और कुछ पानी में डूब गए थे। पांच कैदियों की तो लाश भी पुलिस को नहीं मिल पाई थी।  

4 of 5
अलकाट्राज जेल परिसर - फोटो : Social media
हालांकि ऐसा कहा जाता है कि जून 1962 में इस जेल से तीन कैदी फ्रैंक मॉरिस, जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन भागने में सफल रहे थे। कई सालों के बाद पुलिस को मिले एक पत्र में इस बात का दावा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन भी की थी, लेकिन वो कभी मिल ही नहीं पाए, जिससे ये साबित हो पाए कि वो जेल से भागकर जिंदा हैं। हालांकि जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन नामक कैदी भाईयों के घरवालों ने भी इस बात का दावा किया था कि वो जिंदा हैं, लेकिन वो मिले ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलकाट्राज जेल - फोटो : Social media
इस जेल को अमेरिका की सबसे डरावनी जेलों में से भी एक माना जाता था। यहां कई कैदियों ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि उनकी आत्माएं यहां भटकती रहती हैं। कई बार लोगों को यहां डरावनी गतिविधियों का अहसास हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें