फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थककर पटरियों पर ही सो गए थे मजदूर, नहीं देख पाए सुबह का सूरज, पास बिखरी पड़ी थीं रोटियां

Fri, 08 May 2020 12:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्र में दर्दनाक रेल हादसा - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ट्रेन सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
चलते-चलते थककर पटरियों पर ही सो गए थे मजदूर - फोटो : ANI
पांच मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया था। पहले ये सभी सड़क के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक के करीब चलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
सुबह का सूरज नहीं देख पाए ये मजदूर - फोटो : ANI
करीब 36 किमी पैदल चलने के बाद जब सभी मजदूर थक गए थे तो ट्रैक पर ही आराम के लिए लेट गए और उसी पर सो गए। इनमें से 16 लोग ट्रैक पर सोए थे बाकी कुछ लोग थोड़ी दूरी पर सो गए।

4 of 6
पटरियों पर बिखरी पड़ी थीं रोटियां - फोटो : ANI
रात को सोने के बाद ये मजदूर सोते ही रह गए और सुबह का सूरज नहीं देख पाए। जिस रोटी की तलाश में ये मजदूर घर से निकले थे वो उनके बेजान शरीर के पास बिखरी पड़ी थी। अब खामोश पटरियों पर मौत का सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन

5 of 6
मध्यप्रदेश के रहने वाले थे सभी मजदूर - फोटो : ANI
रात को सोने से पहले उनमें से किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि वो अगली सुबह नहीं देख पाएंगे। घर की तरफ पैदल जा रहे इन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका यह सफर कभी पूरा नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पटरियों पर पसरा है मौत का सन्नाटा - फोटो : ANI
पटरी के पास का सुबह का मंजर भयावह था। पटरी पर मजदूरों की लाशें पड़ी थीं। पटरी पर ही इन लोगों का सामान और रोटियां बिखरी थीं जो ये लोग सफर के दौरान खाने के लिए लाए थे। औरंगाबाद से ट्रेन मिलने की उम्मीद में जालना से औरंगाबाद जा रहे थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें