अपनी मासी के साथ बच्च ने बाॅलीवुड गाने पर किया बहुत प्यारा डांस
- फोटो : Instagram/hardi__kaneria
Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर शादी में डांस के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक छोटे बच्चे के डांस वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे ने अपनी मासी के साथ बॉलीवुड के गाने 'ये लड़का है दीवाना' पर दिल जीतने वाला डांस किया है। बच्चे के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग वीडियो देखकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे लड़का एक प्यारी सी काली शेरवानी पहनी हुई है, जबकि उसकी मासी ने एक प्यारा सा बेबी पिंक लहंगा पहना हुआ है।
गाना शुरू होते ही महिला बच्चे की तरफ इशारा करते हुए कहती है, "यह कैसा लड़का है"। गाना बजने के दौरान बच्चा अपनी बाहों को अपनी छाती पर रखकर अपनी मासी की तरफ देखता है। गाने पर डांस करते हुए वह उसकी हरकतों की नकल करता रहता है और यह इतना प्यारा और खूबसूरत है कि इस वीडियो को देखकर आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, निःसंदेह यह रात की बेस्ट परफॉर्मेंस थी। संगीत के शोरगुल के बीच मेरा दो साल का भांजा मेरे पास आया और बोला, 'मैं अब डांस करना चाहता हूं। शुरू में हम थोड़े हैरान हुए थे और ड्रोन उड़ रहे थे, लोग चीयर कर रहे थे।
Viral Video: बच्चे के हेयर कट का वीडियो हुआ वायरल, मासूम का रिएक्शन देखकर बन जाएगा आपका दिन
हालांकि, जल्द ही हमने अपनी लय पकड़ ली और सिर्फ इसी तरह, उसने सभी का दिल जीत लिया। सबसे प्यारी बात? मेरी बहन स्टेज के पास खड़ी होकर स्टेप्स कर रही थी ताकि वह उसको फॉलो करे और मेरे दोस्त बगल से चीयर कर रहे थे? प्योर लव। यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा अपने पास रखूंगा।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के 10 वीडियो वायरल, यूजर्स हुए भावुक, बोले- डरावना
एक शख्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, हां, यह निस्संदेह सबसे प्यारा था। एक अन्य शख्स का कहना है, "इसे संभालना बहुत मुश्किल है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को hardi__kaneria नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।