गोलगप्पे खाने ठेले पर पहुंची गाय का वायरल वीडियो: सड़क किनारे गोलगप्पे का ठेला लगा हो तो वहां लोगों या लड़कियों की भीड़ जुटना आम बात है। लेकिन अगर उसी ठेले पर कोई गाय बड़े चाव से गोलगप्पे खाती नजर आए, तो नजारा वाकई हैरान करने वाला होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जिसमें एक गाय गोलगप्पे के ठेले पर खड़ी होकर चाव से गोलगप्पे खाती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले पर खड़ा होकर ग्राहकों को गोलगप्पे खिला रहा है। तभी पीछे से एक गाय वहां पहुंच जाती है। ठेले वाले का ध्यान दूसरी ओर होता है तो गाय अपने सींग उसके कपड़ों में फंसा देती है।
मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो
ठेले वाला मुस्कुराते हुए किसी तरह गाय के सींग अपने कपड़ों से निकालता है और उसे सही जगह पर खड़े होने का इशारा करता है। हैरानी की बात यह है कि गाय भी इशारा समझकर वहीं आकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह बिल्कुल इंसानों की तरह एक-एक करके कई गोलगप्पे बड़े चाव से खाती नजर आती है।
गोलगप्पे खाती गाय के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- आ गईं महारानी पानी पुरी खाने। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये साक्षात महालक्ष्मी हैं, तुम्हारे पास कमी नहीं होगी। वहीं कई यूजर्स गाय और शख्स के रिश्ते को सुंदर बता रहे हैं।
चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर
वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इंसान और जानवर के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। इसमें भाषा की जरूरत नहीं पड़ती, प्यार और अपनापन ही काफी होता है। जानवर भले ही इंसानों की तरह अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त न कर पाएं, लेकिन उनके हाव-भाव और व्यवहार से उनकी भावनाएं आसानी से समझी जा सकती हैं। वायरल वीडियो में भी गाय और गोलगप्पे वाले के बीच ऐसा ही प्यारा रिश्ता देखने को मिलता है।