फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 01 Sep 2026 11:14 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मुंबई के एक ऑटो चालक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने कस्टमर से मराठी में बातचीत करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। 
विज्ञापन
मुंबई ऑटो ड्राइवर का वायरल वीडियो - फोटो : @neetupramodsingh08
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी में बात करने के लिए मुंबई ऑटो ड्राइवर का देसी जुगाड़: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को अनिवार्य किए जाने और चालकों को मिल रहे नोटिस से जुड़े विवाद के चलते मुंबई से एक ऑटो चालक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने कस्टमर से मराठी में बातचीत करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। 

विज्ञापन



चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर

 


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑटो के अंदर हाथ से लिखी हुई हिंदी-मराठी अनुवाद की एक शीट चिपकाई गई है। इसमें रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल होने वाले कई वाक्य शामिल हैं। हिंदी के वाक्यों के साथ उनके मराठी अनुवाद भी साफ तौर पर लिखे गए हैं, ताकि चालक जरूरत पड़ने पर उन्हें देखकर आसानी से कस्टमर से मराठी में बातचीत कर सकें। एक महिला जब ऑटो में सवार हुईं तो उनकी नजर इस अनोखी शीट पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन

मराठी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब महाराष्ट्र सरकार ऑटो, टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब चालकों के लिए मराठी की कार्यकारी जानकारी अनिवार्य करने की दिशा में कदम उठा रही है। राज्य परिवहन विभाग ने अगस्त 2020 से गैर-मराठी भाषी चालकों की मराठी भाषा की जानकारी की जांच शुरू की थी। वहीं, अप्रैल में सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि चालकों को बुनियादी मराठी भाषा का ज्ञान हासिल करना होगा। इसके लिए मराठी भाषा की कक्षाएं आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई थी।


नेपाल में आई बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो: ढाई साल के बेटे के लिए मां बना पिता, इस शख्स की कहानी दिल छू लेगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें