फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधकर्ताओं का कमाल: सिगरेट के टुकड़ों से बनेगी मजबूत और टिकाऊ सड़क, शहर को गर्मी से भी मिलेगी राहत

Tue, 29 Sep 2026 04:27 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

मलबर्न की RMIT यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने सिगरेट के टुकड़ों से सड़क बनाने का तरीखा खोजा है। उन्होंने ऐसी तकनीक बनाई है कि सिगरेट के टुकड़ों को डामर में बंद करके सड़क बनाने वाली सामग्री में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
सिगरेट के टुकड़ों से बनेगी मजबूत और टिकाऊ सड़क - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों को गिट्टी और डामर मिलाकर बनाया जाता है। लेकिन अब सिगरेट के टुकड़ों से मजबूत सड़क बनेगी। इनमें लगे प्लास्टिक फिल्टर वर्षों तक बने रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने यह अनोखा तरीका बताया है। उनके कहना है कि इस तरीके को अपनाकर सिगरेट के इस कचरे से निपटा जा सकता है। मलबर्न की RMIT यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने यह तरीका खोजा है। सिगरेट के टुकड़े के कचरे का इस्तेमाल सड़क बनाने में करके पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ा कदम होगा। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की तरफ से जानकारी दी गई कि शोधकर्ताओं ने ऐसी तकनीक बनाई है कि सिगरेट के टुकड़ों को डामर में बंद करके सड़क बनाने वाली सामग्री में बदला जा सकता है। सिगरेट के टुकड़ों को डामर कंक्रीट में मिलाने से पहले बिटुमेन या पैराफिन वैक्स से कवर किया गया, ताकि फिल्टर में मौजूद केमिकल बाहर न निकल पाए।

लैब में कई परीक्षण किए गए जिससे पता चला कि सही मात्रा में कवर किए सिगरेट के टुकड़ों वाला डामर भारी ट्रैफिक वाली सड़कों की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। इसके अलावा इसकी थर्मल कंडक्टिविटी पारंपरिक डामर की तुलना में कम रहती है।
विज्ञापन


113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल

सिगरेट के टुकड़े सेल्यूलोज एसीटेट से बनाए जाते हैं, जो एक तरह का प्लास्टिक होता है। यह आसानी से नष्ट नहीं होता। फिल्टर में निकोटीन, भारी धातुओं के साथ ही तंबाकू व सिगरेट के धुएं से बचे केमिकल अवशेष भी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने इससे छुटकारा पाने के लिए डामर में इस्तेमाल से पहले सिगरेट के टुकड़ों को सील करने के तरीके का परीक्षण किया।

चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला, तभी फिसला पैर और चली गई पटरी के नीचे, फिर RPSF के जवानों ने ऐसे बचाई जान

शोधकर्ताओं ने फिल्टर की सतह पर बिटुमेन या पैराफिन वैक्स की एक खास कोटिंग की। कोटिंग ने फिल्टर पर सुरक्षात्मक परत बनाई, जिससे पानी या अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने पर इन पदार्थों के बाहर निकलने की संभावना कम हो सकती थी।

ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल

शहर की गर्मी को भी रोकेगा

यह शोध कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स में प्रकाशित किया गया है। इसके नतीजों के मुताबिक, कवर किए टुकड़ों ने डामर के घनत्व को कम किया और इसकी पोरॉसिटी को बढ़ा दिया। इन हुए बदलावों से गर्मी सोखने और पहुंचाने की क्षमता कम करने में मदद मिली। इससे गर्मी की समस्या से भी निपटा जा सकता है, क्योंकि सामान्य डामर सूरज की गर्मी को ज्यादा सोख सकता है और उसे बनाए रख सकता है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें