फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने क्लास में श्री राम की गली में तुम जाना गाने पर किया प्यारा डांस, वीडियो ने जीता हर किसी का दिल

Tue, 29 Sep 2026 06:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर हर दिन दिल जीतने वाले वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें क्लास में बच्चे  श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना गाने पर डांस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बच्चों ने क्लास में श्री राम की गली में तुम जाना गाने पर किया प्यारा डांस - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लासरूम में आमतौर बच्चों को शिक्षक पढ़ाते दिखाई देते हैं, लेकिन कभी-कभी पढ़ाई के बीच कुछ ऐसा होता है, जो पूरे माहौल को बदल देता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में क्लास के अंदर बच्चे श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना गाने पर डांस कर रहे हैं। बच्चों के चेहरे की मासूम मुस्कान और उनकी खुशी देखकर आसपास मौजूद टीचर्स भी प्रसन्न दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जाता है कि क्लासरूम में बच्चे स्कूल ड्रेस में खड़े हैं। इसी दौरान श्री राम की गली में तुम जाना गाना बजता है। इसके के बाद बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट जाता है और डांस की तरफ चला जाता है। सभी बच्चे अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करने लगते हैं, तो कुछ अपने अंदाज में गाने की धुन पर कदम मिलाते दिखाई दे रहे हैं। डांस के दौरान बच्चों के बीच आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है। पूरे उत्साह के साथ वह डांस करते हैं। बच्चों को चेहरे की प्यारी मुस्कान और मासूमियत वीडियो को खास बना रही है। 

बच्चों के डांस ने जीता दिल 

बच्चों के डांस का एक्सप्रेशन और खुशी देखने लायक है। उनको गाने पर झूमता देखता देख हर किसी के चहरे पर मुस्कान आ गई है। बच्चों के लिए भले ही यह क्लास में किया गया डांस है, लेकिन अब यह वायरल हो गया है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बच्चों के वीडियो देखकर लोगों को अपने बचपन के दिन याद जाते हैं। 
विज्ञापन





भारत का अनोखा गांव, जहां रहते हैं सिर्फ 6 लोग, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

डांस दखकर शिक्षक भी हुए खुश 

क्लासरूम में बच्चों को डांस करता देखकर शिक्षक भी काफी खुश दिख रहे हैं। बच्चों का उत्साह देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।  क्लास का माहौल कुछ देर के लिए पढ़ाई से हटकर खुशी और मस्ती वाला हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्ंटाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला, तभी फिसला पैर और चली गई पटरी के नीचे, फिर RPSF के जवानों ने ऐसे बचाई जान

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बच्चे जब श्री राम का नाम लेकर नाचते हैं तो आनंद आता है। एक अन्य ने लिखा है कि इस प्यारे वीडियो में दिख रहे बच्चों की खुशी और डांस ने दिल जीत लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें