Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन ने बड़ी खुशखबरी दी है। इसरो की तरफ से बताया गया है कि प्रज्ञान रोवर ने बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इससे मिली जानकारी के निष्कर्षों के मुताबिक, विक्रम लैंडर के साथ चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर पहुंचा है। रोवर ने चंद्रमा के शिवशक्ति पॉइंट के पास कई अहम खोजें की हैं। यह खोज दक्षिणी ध्रुव के इलाके में स्थित चंद्रमा के चट्टानों के टुकड़ों और उनकी उत्पत्ति से संबंधित है।
इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान रोवर ने लैंडिंग स्थल पर छोटे गड्ढों के रिम, दीवार ढलानों और फर्श के आसपास फैले छोटे चट्टान के टुकड़ों को देखा है। रोवर ने एक चंद्र दिवस में चंद्र सतह पर करीब 103 मीटर की दूरी तय की।
क्यों जरूरी है यह खोज?
इसरो के मुताबिक, यह परिणाम चंद्र अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं, क्योंकि वे बीते अध्ययनों का समर्थन करते हैं। यह चंद्र रेगोलिथ के अंदर के भाग में चट्टान के टुकड़ों के धीरे-धीरे मोटे होने का सुझाव देते हैं।