गुड़गांव में रहने वाली एक लड़की और उसकी दोस्त हाल ही में नोएडा ऑफिस जाने के लिए कैब बुक करती हैं। कैब उन्होंने बोटैनिकल गार्डन से बुक की थी। लेकिन यह सफर उनके लिए बेहद डरावना साबित हुआ। लड़की ने अपना पूरा अनुभव रेडिट पर शेयर किया है, जहां उसने बताया कि ड्राइवर ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि गाड़ी से रॉड निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
लड़की ने लिखा कि जैसे ही कैब स्टार्ट हुई, आगे की सीट पर बैठा उसका दोस्त ड्राइवर से कहता है कि ट्रैफिक ज्यादा है इसलिए यू-टर्न लेने की बजाय अंडरपास से चलें। लेकिन ड्राइवर अचानक गुस्से में आ गया और बेहद बदतमीजी से बोला, “चुपचाप बैठो, मैप्स जैसा दिखा रहा है वैसा ही जाऊंगा।” जब दोस्त ने कहा कि तमीज से बात करें तो ड्राइवर गालियां देने लगा। उसने बेहद भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया और यहां तक कह दिया, “तेरी औकात क्या है। तेरे जैसी दस मेरे पास काम करने के लिए तैयार हैं।”
कैब वाले ने लड़की के साथ की बदतमीजी
लड़की के मुताबिक जब उन्होंने कहा कि कार रोक दो। हम नहीं जाना चाहते तो ड्राइवर ने पैसे मांगने शुरू कर दिए। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और तभी ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। वे कैब से उतर गए, लेकिन ड्राइवर भी पीछे-पीछे उतरा और गाड़ी की डिक्की खोलकर उसमें से एक सफेद रॉड निकाल ली। उसने लड़कियों की ओर बढ़ते हुए धमकी दी, “अगर तुझे मारकर जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगा।” लड़की बताती है कि जब उसने ड्राइवर की रिकॉर्डिंग शुरू की तो वह और ज्यादा गुस्से में आ गया और मारने के लिए पीछे दौड़ा। ये सब देख उनकी हालत खराब हो गई क्योंकि उस समय आसपास कोई मदद के लिए नहीं था। पुलिस से मदद मांगने की कोशिश भी बेकार गई। लड़की ने लिखा कि पहले तो पुलिस फोन नहीं उठा रही थी और जब उठाया तो कहा कि थाने आकर शिकायत दर्ज कराओ।
लड़की ने सुनाई आपबीती
रेडिट पर शेयर की गई वीडियो लगभग 27 सेकंड की है, जिसमें ड्राइवर गाड़ी की डिक्की से रॉड निकालता हुआ नजर आता है। वीडियो में वह गालियां देते हुए और गुस्से में लड़कियों की तरफ बढ़ता दिखाई देता है। लड़की ने रेडिट पर लिखा कि “सोचिए अगर यही ड्राइवर रात में किसी अकेली लड़की को कैब में ले जा रहा हो तो वह कितनी असुरक्षित होगी। मुझे शक है कि उसने शराब पी रखी थी या कोई ड्रग्स लिया हुआ था।”
वीडियो पर यूजर्स ने जताया गुस्सा
रेडिट पर यह पोस्ट “कैब ड्राइवर ने गाली दी, हमें मारने के लिए रॉड निकाली और जान से मारने की धमकी दी” टाइटल के साथ डाली गई थी। यह तेजी से वायरल हो गई और कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, “बहुत घिनौना है, तुरंत केपनी और पुलिस को इसकी शिकायत करो। तुम्हारे पास रिकॉर्डिंग और कार नंबर दोनों हैं।” दूसरे ने लिखा कि नोएडा जाने से बचना चाहिए और इस मामले की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों तक करनी चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि लिखित शिकायत करना जरूरी है क्योंकि उससे जिम्मेदार लोगों पर दबाव बनता है।
Uber driver abused, pulled a rod to hit us and threatened to k*ll. Told my frnd 'agar tuje maar kr jail bhi jana pade toh jauga'
by
u/jkaynn in
gurgaon">http://
Uber driver abused, pulled a rod to hit us and threatened to k*ll. Told my frnd 'agar tuje maar kr jail bhi jana pade toh jauga'
byu/jkaynn ingurgaon