पार्क में 20 फीट ऊंचे मोनोरेल के ट्रैक पर चल रहा था बच्चा, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी और ऐसे बचा ली
- फोटो : X
Viral Video: कभी-कभी बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान खतर में पड़ जाती है। इसकी वजह से उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर थोड़ी भी नजर हटती है, तो बच्चों आंखों के सामने से गायब होने में देरी नहीं लगाते हैं। एक ऐसी ही घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मौजूद हर्शीपार्क में हुई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक छोटा बच्चा एक ऊंचे और पतले ट्रैक पर अकेले चलता हुआ दिख रहा है। नजर आ रहा ट्रैक एक एडवेंचर पार्क की राइड मोनोरेल का है। बच्चे को ऐसी खतरनाक जगह पर देखकर लोग डर गए, क्योंकि वह बिना किसी सुरक्षा के काफी ऊंचाई पर चल रहा था। हर्शीपार्क के कैपिटल ब्लूक्रॉस मोनोरेल ट्रैक पर यह घटना घटी है।
मोनोरेल पार्क में घूमने आए लोगों के लिए ऊपर से पूरा पार्क दिखाने वाली एक ऊंची राइड है, जिसमें चलते समय एक ऑडियो टूर भी दिया जाता है। जमीन से कम से कम 20 फीट यानी करीब दो मंजिल ऊंचाई पर ट्रैक मौजूद है।
Zara Hatke: इस देश में किराए पर मिलती हैं खूबसूरत बीवियां, घूम-फिर सकते हैं, रेंट जानकर दिमाग चकरा जाएगा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और गलती से मोनोरेल के आम लोगों के लिए बंद रहने वाले हिस्से में पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि जब यह घटना हुई, तब मोनोरेल की सवारी बंद थी।
Viral Video: जापानी टूरिस्ट से रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर DCP ने किया सस्पेंड
शख्स ने ऐसे बचाई जान
एक शख्स ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। आप देख सकते हैं कि बच्चा ऊंचाई पर बने ट्रैक पर आगे-पीछे चल रहा है और नीचे खड़े लोग चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि नीचे आ जाओ। लोग बच्चे की सलामती के लिए प्राथना करते हुए नजर आ रहे हैं।
Viral Video: लड़की को पति और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा तो महिला ने लिया ऐसा बदला, शहरभर में मच गई चर्चा, जानें
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहादुरी दिखाते हुए एक बिल्डिंग पर चढ़ता है और फिर मोनोरेल ट्रैक पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे बच्चे के पास जाता है और फिर बच्चे को अपने हाथों में उठाया और नीचे खड़े दूसरे शख्स की मदद से सुरक्षित नीचे उतार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। वायरल वीडियो को एक्स पर @EgyptsPharaoh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने भी शख्स की बहादुरी की तारीफ की है।