फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE vs AFG: राशिद खान T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने; अफगानिस्तान ने यूएई को 38 रन से हराया

Tue, 02 Sep 2025 02:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 164 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : @ACBofficials
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों के बीच जारी ट्राई-सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला गया। शारजाह में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर यूएई को 38 रनों से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 150 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन

राशिद खान ने रचा इतिहास
इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया।  वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 164 विकेट चटकाए। अब राशिद के टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 165 विकेट हो गए हैं। तीसरे स्थान पर ईश सोढी हैं जबकि चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन और मुस्तफिजुर रहमान मौजूद हैं।
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज टीम विकेट औसत इकोनॉमी
राशिद खान अफगानिस्तान 165 13.75 6.07
टिम साउदी न्यूजीलैंड 164 22.38 8.00
ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड 150 22.52 7.95
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 149 20.91 6.81
मुस्ताफिज़ुर रहमान बांग्लादेश 142 20.84 7.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें