फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हवा में चलता है ये लड़का, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, देखकर हैरान हुई जनता

Tue, 24 Jun 2025 04:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मैदान में सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं। लड़का हवा में चलता दिख रहा है और लोग उसे सभी देखते ही रह जाते हैं। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक जमीन से कुछ इंच ऊपर उठता है और ऐसे कदम बढ़ाता है मानो कोई अदृश्य सीढ़ी हो।
विज्ञापन
हवा में चलता है ये लड़का, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल - फोटो : Instagram/bridal_lehenga_designn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: हम सभी को बचपन से बताया जताया है कि गुरुत्वकर्षण से कोई नहीं बच सकता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस सोच को बदल दिया है। वीडियो में एक लड़का स्टंट करता हुआ दिख रहा है। लड़का काला टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहना हुआ है और खुले मैदान में स्टंट कर रहा है। लड़का किसी सुपरहीरो की तरह लग रहा है। 

विज्ञापन


मैदान में सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं। लड़का हवा में चलता दिख रहा है और लोग उसे सभी देखते ही रह जाते हैं। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक जमीन से कुछ इंच ऊपर उठता है और ऐसे कदम बढ़ाता है मानो कोई अदृश्य सीढ़ी हो। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे न्यूटन के ग्रेविटी लॉ इस लड़के पर लागू ही नहीं होा। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 

क्या ऐसा हो सकता है? 

लोगों का सवाल है कि क्या यह वीडियो असली? इसे इंस्टाग्राम पर @binde_stunts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है क्या ये पिछले जन्म में घोड़ा था? एक अन्य लिखा है, टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। कुछ लोगों का दावा है कि इस वीडियो को बनाने में CGI या AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


Viral Video: मालिक को पिटता देख सिंग लहराते हुए भीड़ की तरफ बढ़ी गाय, दुम दबाकर भाग खड़े हुए हमलावर



Viral Video: सांप पकड़ने वाले को मिली 25 साल पुरानी नागिन, जब और खोदा तो मिला अंडों का ढेर, वीडियो वायरल

कई लोगों का मानना है कि वीडियो एकदम असली है और युवक ने यह करतब 'एयर-वॉकिंग स्किल' के जरिए किया है। लेकिन amarujala.com इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। 

Viral Video: दुल्हन ने एक हाथ से पकड़ा दूल्हे का हाथ और दूसरे हाथ से तमंचा निकाला और ठांय, लड़का सदमे में आया

एयर-वॉकिंग स्किल क्या है?

एयर-वॉकिंग का मतलब होता है हवा में चलना, यानी इस दिखाई देना जैसे कोई शख्स जमीन पर नहीं बल्कि हवा में कदम रख रहा हो। आसान भाषा में ऐसे समझिए एयर-वॉकिंग एक ऐसा स्टंट या ऐसा करतब है जिसमें इंसान बिना जमीन को छुए इस तरह चलता है कि देखने वालों को भ्रम होता है कि वह हवा में चल रहा है। बॉडी बैलेंस, कोर स्ट्रेंथ और पोजिशनिंग तकनीक से ही यह कला संभव होती है। कुछ लोग डांस मूव्स, इल्यूजन ट्रिक्स या मार्शल आर्ट्स से करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें