फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस

Tue, 08 Sep 2026 12:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर जमकर ठुमके लगाता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
पवन सिंह के गाने पर ठुमके लगा कर नाचता ह्यूमनॉइड रोबोट - फोटो : @vivek_vlogs_ind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस करता ह्यूमनॉइड रोबोट: रोबोट अब सिर्फ फिल्मों या रिसर्च लैब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बनते जा रहे हैं। तकनीक आगे बढ़ने के साथ रोबोट की क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि, आने वाले समय में अलग-अलग कामों में इनका इस्तेमाल और ज्यादा देखने को मिल सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पवन सिंह के गाने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर जमकर ठुमके लगाता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक ह्यूमनॉइड रोबोट फूलों की माला और गमछा पहने स्टेज पर खड़ा है। जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का 'तू लगावेलु जब लिपिस्टिक' गाना बजता है, रोबोट अपने हाथ-पैरों को गाने की धुन पर हिलाते हुए डांस करने लगता है। 



हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन

 
इस गाने ने पवन सिंह को बनाया स्टार

भोजपुरी संगीत की चर्चा हो और पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। 'लॉलीपॉप लागेलू’ यही वो भोजपुरी सॉन्ग है, जो हर शादी-पार्टी की शान होता है। कितनी ही बड़ी से बड़ी पार्टी क्यों ना हो, लेकिन जब तक डीजे पर ये सॉन्ग ना चले फंक्शन पूरा सा नहीं लगता। यह गाना भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पार्टियों और समारोहों में बेहद लोकप्रिय है। इस गाने ने पवन सिंह को ऐसी पॉपुलैरिटी दी कि इसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।




25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा रोबोट डांस 

रोबोट को लोग तकनीक और मशीन के तौर पर देखते हैं, जो अलग-अलग कामों को अंजाम देते हैं। ऐसे में किसी लोकप्रिय भोजपुरी गाने की धुन पर रोबोट का डांस करते नजर आना लोगों के लिए काफी दिलचस्प और मनोरंजक अनुभव बन गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देख चुके हैं, तो वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।




वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लोकप्रिय गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ठुमके लगा कर नाचते हुए ह्यूमनॉइड रोबोट के सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  बिहार हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं  कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि, भोजपुरी गाने की धुन इतनी जबरदस्त है कि अब रोबोट भी इससे नहीं बच पाया। 


वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम


ऋषिकेश: जापानी एंबेसडर ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें