मामला बिहार के बगहा के विशाहा गांव का है। यहां एक घर में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। जिस तरह वो इतनी आराम से जहरीले सांप को संभालती नजर आती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। रेस्क्यूअर महिला करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बिना घबराए अपने शरीर पर लपेटे हुए दिखाई देती है। उन्होंने सुरक्षित तरीके से कोबरा को पकड़ा और लोगों को राहत दिलाई।
Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला बीच सड़क पर करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को अपने शरीर पर लपेटे हुए नजर आती है। वह बिना डरे और बिना घबराए कोबरा सांप को पकड़कर खड़ी दिखाई देती है। इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है, देखिए भाई, ये किंग कोबरा है और कितना बड़ा सांप है। तभी एक आदमी के घर से निकला कर कहता है अगर इसे समय पर नहीं पकड़ा जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी। देखिए कितना बड़ा है।
किंग कोबरा का रेस्क्यू करने वाली इस महिला के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इस महिला को देखकर लग रहा है जैसे ये रोज किंग कोबरा के साथ खेलती हो। दूसरे शख्स ने कहा- ये तो सच में आयरन लेडी निकली।
Viral Video: अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Viral Video: दूध का डोलचा गले में डाल नन्ही बच्ची ने किया कुछ ऐसा, 12 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो