भोपाल स्टेशन का डराने वाला वीडियो वायरल, एक हाथ में सामान, दूसरे में बच्चा
- फोटो : एक्स
दिवाली और छठ पर्व की वजह से भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर अपने घरों को लौटने की होड़ में स्टेशन पर हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे हैं।
स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने हर किसी को हैरान करने वाला और चिंता बढ़ाने वाला है। भीड़ के बीच एक यात्री एक हाथ में भारी सामान और दूसरे हाथ पर बच्चे को संभाले ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। यह तस्वीर त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के इंतजामों की हकीकत बयां कर रही है।
दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
दीपावली और छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर जा रहे हैं। इसके चलते भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। ऐसे में लोग दरवाजों पर लटककर और एक-दूसरे को धक्का देकर ट्रेन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को है। जरा सी लापरवाही या धक्का-मुक्की किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
दिवाली पर सेठ ने कर्मचारियों को दिया लाखों का तोहफा, हर किसी को मिले 1 लाख नकद, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ
रेलवे की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर उठे सवाल
स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़ के बीच रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल, व्यवस्थित कतारें और प्रभावी भीड़ नियंत्रण की जरूरत है। लेकिन मौजूदा हालात यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रहे हैं।
दिवाली 2026: क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? वजह जानकर नहीं होगा यकीन
रेलवे स्टेशनों पर जरूरी हैं पुख्ता इंतजाम
अगर ट्रेनों में चढ़ने के लिए ऐसे धक्का-मुक्की जारी रही, तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रेन से गिरने, प्लेटफॉर्म पर फिसलने या भीड़ में बच्चों के दबने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने, प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाने, यात्रियों के लिए अलग-अलग कतारें बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।